छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव, कई पदाधिकारी बदले गए

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:47 IST2021-10-02T22:47:11+5:302021-10-02T22:47:11+5:30

Changes in Chhattisgarh Pradesh Congress Committee, many office bearers changed | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव, कई पदाधिकारी बदले गए

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव, कई पदाधिकारी बदले गए

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर कांग्रेस ने शनिवार को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई में बदलाव करते हुए कई नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गिरीश देवांगन के स्थान पर अरूण सिंघानिया, अटल श्रीवास्तव की जगह पी आर खूंटे, भानू प्रताप सिंह के स्थान पर अंबिका मकराम और पदम मनहार की जगह वाणी राव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह, दिवाकरप्रसाद यादव के स्थान पर वासुदेव यादव, उत्तम वासुदेव की जगह अमरजीत चावला और पंकज शर्मा के स्थान सुमित्रा धृतलहरे को महासचिव नियुक्त किया गया है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी की जगह सुशील आनंद शुक्ला को मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है।

कई जिला अध्यक्षों को भी बदला गया है।

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चा के बीच बघेल की इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के बाद से लगातार चर्चा है कि मुख्यमंत्री पद ढाई—ढाई वर्ष तक बघेल और फिर राज्य के वरिष्ठ नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को देने की बात हुई थी। ऐसे में बघेल समर्थक कई विधायक बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Changes in Chhattisgarh Pradesh Congress Committee, many office bearers changed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे