लाइव न्यूज़ :

15वें वित्त आयोग के विचारणीय विषयों में बदलाव का राज्य सभा में विरोध

By भाषा | Updated: August 6, 2019 13:41 IST

पन्द्रहवें वित्त आयोग को 27 नवंबर 2017 को अधिसूचित किया गया था और उसे एक अप्रैल 2020 से शुरू होने वाले पांच साल के लिए राज्यों को कोष के बंटवारे के फार्मूले के बारे में सुझाव देने को कहा गया था।

Open in App

केंद्र तथा राज्यों के करों से प्राप्त धन के विभाजन को लेकर 15वें वित्त आयोग के विचारणीय विषयों में हुए बदलाव का विरोध करते हुए राज्यसभा में बीजू जनता दल के एक सदस्य ने दावा किया कि यह केंद्र की, अधिक वित्तीय हिस्सेदारी रखने की एक कोशिश है।उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान बीजद के अमर पटनायक ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने पिछले माह ही 15वें वित्त आयोग के ‘विचारणीय विषय’’ में संशोधन किया है। यह संशोधन केंद्र और राज्यों के बीच धन के बंटवारे से पहले, रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा के कोष से अलग से आवंटन किए जाने के बारे में है।पटनायक ने कहा कि यह केंद्र की, अधिक वित्तीय हिस्सेदारी रखने की एक कोशिश है। इस कदम से केंद्र और राज्यों के बीच बंटवारे के लिए उपलब्ध कोष प्रभावित होगा। उन्होंने कहा ‘‘इससे राज्यों का हिस्सा कम हो जाएगा। जबकि केंद्र को चाहिए कि वह विभाजन वाले पूल से हट कर भी राज्यों को और अधिक आवंटन करे।’’केंद्र सरकार के इस कदम को संघवाद के लिए खतरनाक बताते हुए पटनायक ने मांग की कि इसे तत्काल वापस लिया जाए। गौरतलब है कि पिछले माह केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ा दिया और उसे रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा के लिए उपयोग के लिए बिना कोई निश्चित समयावधि वाली (नॉन लेप्सेबल फंड) निधि के आवंटन के तरीके सुझाने को कहा।पन्द्रहवें वित्त आयोग को 27 नवंबर 2017 को अधिसूचित किया गया था और उसे एक अप्रैल 2020 से शुरू होने वाले पांच साल के लिए राज्यों को कोष के बंटवारे के फार्मूले के बारे में सुझाव देने को कहा गया था। विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनके इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया।

टॅग्स :राज्य सभाबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया