लाइव न्यूज़ :

जनता को त्रस्‍त करने वाली सरकार को बदल डालें : प्रियंका गांधी वाद्रा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:25 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 18 दिसंबर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आह्वान किया कि जनता को ग्रस्त करने वाली सरकार को बदल डालें।

अपने भाई तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शनिवार को अमेठी पहुंची वाद्रा ने ''भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ' नारे के साथ जगदीशपुर से हारीमऊ तक निकाली गई छह किलोमीटर लंबी पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ''भाजपा सरकार में तरक्की सिर्फ प्रधानमंत्री के उद्योगपति मित्रों की हुई है, वही फल-फूल रहे हैं और आप त्रस्त हैं, इसलिए मैं आपसे आग्रह कर रही हूं कि इस सरकार को बदल डालिए।''

वाद्रा ने कहा कि पिछले चुनाव में यहां एक झूठ का जाल फैलाया गया, इसे उन्होंने फैलाया जो देश भर में साढ़े सात सालों से झूठ फैला रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि ''कोरोना में अचानक लॉकडाउन हुआ, अमेठी के लोग देश भर में अलग-अलग जगह फंसे थे और तब हम लोग रात दिन अमेठी व रायबरेली के लोगों से फोन के जरिये जुड़े थे, सब रो कर कह रहे थे कि बस हमें घर तक पहुंचा दो।''

कांग्रेस महासचिव ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए सवाल किया ''तब कहां थी बीजेपी, कहां थी सांसद...?''

उन्‍होंने कहा कि ''जब कांग्रेस ने कहा कि बस हम देंगे तो उस पेशकश को ठुकरा दिया गया और कोरोना की दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ से हम ऑक्सीजन के ट्रक भेज रहे थे, लेकिन नहीं आने दिया गया, तब हमने कहा कि कांग्रेस श्रेय भी नहीं लेगी, बैनर भी नहीं लगायेंगे। बड़ी मुश्किल से रायबरेली सिलेंडर आ पाये।''

उन्‍होंने लखीमपुर खीरी हिंसा समेत कई मुद़दों पर सरकार को घेरते ह‍ुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की बनाई तमाम कंपनियों को मोदी जी अपने बड़े-बड़े दोस्तों को बेच रहे हैं। उन्‍होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर अपने वादों को पूरा करने का वचन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल