लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली में कई हिस्सों में मार्ग परिवर्तन

By भाषा | Updated: September 17, 2021 12:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सदस्यों द्वारा विरोध मार्च के आयोजन के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार को यात्रियों को बंद मार्गों के बारे में जानकारी दी और परेशानी से बचने के लिए मार्ग परिवर्तन का सुझाव दिया।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर के जरिए लोगों को सूचित किया कि झारोड़ा कलां सीमा पर मार्ग बंद हैं और यात्रियों से कहा कि वे किसानों के आंदोलन के मद्देनजर इन मार्गों पर जाने से बचें।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शिरोमणि अकाली दल के सदस्य कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध मार्च के आयोजन के मद्देनजर शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा रकाब गंज पर एकत्रित हुए।’’

शिअद ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में केंद्र सरकार के ‘किसान विरोधी’ कानूनों के खिलाफ गुरुद्वारे से संसद भवन तक मार्च निकालने का आह्वान किया था।

यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसानों द्वारा प्रदर्शन करने और गुरुद्वारा रकाब गंज में एकत्रित होने का आह्वान करने के कारण दिल्ली में विभिन्न इलाकों में एहतियाती तौर पर पुलिस पिकट लगाई गईं और वाहनों को जांच के बाद ही जाने दिया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा रकाब गंज से संसद तक मार्च निकालने का आह्वान किया था।

दिल्ली पुलिस ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘गुरुद्वारा रकाब गंज रोड, आरएमएल अस्पताल, जीपीओ, अशोक रोड, बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर किसान आंदोलन के कारण भीड़भाड़ होगी अत: इन मार्गों का इस्तेमाल करने से कृपया बचें।’’ पुलिस के मुताबिक सरदार पटेल मार्ग से धौला कुआं मार्ग भी बंद है। उसने मार्ग परिवर्तन अन्य संबंधी जानकारी भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं