चिलचिलाती गर्मी के बाद दिल्लीवासियों को कल भीषण गर्मी से मिली राहत, आज मौसम में बदलाव, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2024 07:06 IST2024-05-11T07:03:50+5:302024-05-11T07:06:50+5:30

दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल रात धूल भरी आंधी चलने के बाद आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव महसूस किया गया।

change in weather experienced in this morning after Delhi and the adjoining areas experienced a duststorm last night | चिलचिलाती गर्मी के बाद दिल्लीवासियों को कल भीषण गर्मी से मिली राहत, आज मौसम में बदलाव, देखें वीडियो

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsशहर बढ़ते तापमान और आर्द्रता से जूझ रहा था और शुक्रवार शाम को तेज हवाओं ने पारा नीचे ला दिया है।मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 50 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से हवाएं चलने की सूचना है। मौसम विभाग ने भी लोगों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया।

नई दिल्ली:दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल रात धूल भरी आंधी चलने के बाद आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव महसूस किया गया। दिल्ली में शुक्रवार शाम तेज हवाएं चलीं जब कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद भारी रेत और आंधी के साथ बारिश ने शहर और आसपास के इलाके में आसमान को धुंधला कर दिया।

शहर बढ़ते तापमान और आर्द्रता से जूझ रहा था और शुक्रवार शाम को तेज हवाओं ने पारा नीचे ला दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 50 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से हवाएं चलने की सूचना है। 

शुक्रवार को दिल्ली के उजवा में 77 किमी प्रति घंटा; जाफरपुर में 57 किमी प्रति घंटा; लोधी रोड में 61 किमी प्रति घंटा; प्रगति मैदान में 63 किमी प्रति घंटा; पीतमपुरा में 57 किमी प्रति घंटा; नारायणा में 50 किमी प्रति घंटा; नजफगढ़ में 40 किमी प्रति घंटा तेज हवाएं चलने की सूचना थी।

मौसम विभाग ने भी लोगों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सलाह में कहा, "निवासियों से घर के अंदर रहने, अपनी खिड़कियां और दरवाजे सुरक्षित रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया जाता है।"

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी ने कहा कि दिन के दौरान सापेक्ष आर्द्रता 47 से 64 प्रतिशत के बीच रही।

Web Title: change in weather experienced in this morning after Delhi and the adjoining areas experienced a duststorm last night

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे