इस दिन लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3, इसरो ने की घोषणा की, जानें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 6, 2023 17:51 IST2023-07-06T17:47:51+5:302023-07-06T17:51:43+5:30

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह घोषणा की।

Chandrayaan3 to be launched on July 14 announces ISRO | इस दिन लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3, इसरो ने की घोषणा की, जानें

(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई, 2023 को अपराह्न 2:35 बजे एसडीएससी, श्रीहरिकोटा से निर्धारित है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को यह घोषणा की। 

चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उपकरण उतारने और उससे अन्वेषण गतिविधियां कराने के लिए चंद्रयान-2 के बाद चंद्रयान-3 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाने वाला है।

चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे। 

इस साल मार्च में चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने अपनी आवश्यक जांच पूरी कर ली और प्रक्षेपण के दौरान पेश आने वाली कठिन परिस्थितियों के परीक्षण में खरा उतरा है। लैंडर, चंद्रमा के एक विशेष स्थान पर सहजता से उतरने की क्षमता से लैस होगा और रोवर को तैनात करेगा, जो चंद्रमा की सतह पर रासायनिक विश्लेषण करेगा।

Web Title: Chandrayaan3 to be launched on July 14 announces ISRO

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे