Chandrayaan-3 Landing: "भारत चंद्रमा पर है", चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, पीएम मोदी ने दी बधाई, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 23, 2023 18:16 IST2023-08-23T18:13:37+5:302023-08-23T18:16:02+5:30
Chandrayaan-3 Landing: इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा, "जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। यह नए भारत की सुबह है।"

Chandrayaan-3 Landing: "भारत चंद्रमा पर है", चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, पीएम मोदी ने दी बधाई, देखें वीडियो
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि "भारत चंद्रमा पर है।" प्रधानमंत्री मोदी चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग से पहले वीडियो लिंक के जरिये इसरो के वैज्ञानिकों से जुड़ें।
इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा, "जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। यह नए भारत की सुबह है।" पीएम मोदी ने कहा, "हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया...भारत अब चंद्रमा पर है।"
#WATCH | "When we see such historic moments it makes us very proud. This is the dawn of new India," says PM Modi on the soft landing of ISRO's third lunar mission Chandrayaan-3 on the moon pic.twitter.com/gy63DaNgGD
— ANI (@ANI) August 23, 2023
चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद की सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बना भारत है। चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ के लिए चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का चंद्र सतह की ओर नीचे आना शुरू हुआ।
#WATCH | Indian Space Research Organisation’s (ISRO) third lunar mission Chandrayaan-3 makes soft-landing on the moon pic.twitter.com/vf4CUPYrsE
— ANI (@ANI) August 23, 2023
#WATCH | "India is on the Moon": ISRO chief S Somanath as Chandrayaan 3 lander module Vikram makes safe and soft landing on the Moon pic.twitter.com/5xEKg0Lrlu
— ANI (@ANI) August 23, 2023