लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan 3: चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद सोशल मीडिया पर आईं मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

By अंजली चौहान | Updated: August 23, 2023 20:36 IST

भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है और 23 अगस्त, 2023 की तारीख स्वर्णिम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है क्योंकि आज इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग करा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।पीएम मोदी ने देश को दी बधाई सोशल मीडिया पर छाया इसरो का चंद्रयान मिशन

Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा मिशन चंद्रयान 3 को चांद पर सफलतापूर्व लैंड कराने के बाद से देश में जश्न का माहौल है। पूरे देश में जश्न में लोग डूबे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने मीम्स की बाढ़ ला दी है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड करा दिया गया है। इसरो के वैज्ञानिकों की यह सफलता पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर रोवर सहित चांद पर उतारा गया है। यह ऐतिहासिक पल न सिर्फ भारतीयों के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए भी खास है।

जहां देश के राजनेता से लेकर फिल्मी सितारे सभी मशहूर हस्तियां इसरो की इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं वहीं, आम जनता अपने ही तरह से चंद्रयान की सफलता का जश्न मना रही है। वहीं, सोशल मीडिया के जमाने में कई यूजर्स अपनी खुशी एक्स पर साझा कर रहे हैं। 

देश के कौने-कौने से जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। बच्चे-बूढ़े और जवान सभी इस मौके पर भारतीय होने पर गर्व कर रहे हैं।

इस बीच, इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि हमारे पास बहुत नरम लैंडिंग थी क्योंकि हम टचडाउन के वेग सहित अधिकांश नाममात्र स्थितियों को प्राप्त करने में सक्षम थे। इससे ​​हमें बहुत विश्वास है कि यान का स्वास्थ्य बहुत अच्छा होगा।

वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मीम्स  की बाढ़ ला दी हैं। देखें यहां...

एक यूजर ने मजेदार पोस्ट के साथ ट्वीट किया। जिसमें यूजर ने लिखा दिल जीत लिया इस कार्टून ने -मां (धरती) और मामा (चंद्रमा) रक्षाबंधन मना रहे है...

वहीं, अन्य यूजर ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए ट्वीट किया जो इस प्रकार है..

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी इसी कड़ी में ट्वीट किया और लिखा, चंद्रयान -3 का आगामी चंद्र रोवर हमारे राष्ट्रीय प्रतीक, सारनाथ से अशोक के शेर की राजधानी, इसरो के साथ चंद्र सतह पर उकेरकर अपनी छाप छोड़ेगा। एक ऐतिहासिक क्षण जो भारत की चंद्र विरासत और उपस्थिति का प्रतीक है। 

टॅग्स :चंद्रयान-3चंद्रयानसोशल मीडियावायरल वीडियोभारतइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है