लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-2 कहानी का अंत नहीं, चांद पर फिर होगी सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश: इसरो चीफ

By भाषा | Updated: November 2, 2019 17:29 IST

आईआईटी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान के. सिवन से जब पूछा गया कि क्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में लैंडिंग का फिर से प्रयास करेगा, तो उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर।’

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा- फिर करेंगे चांद पर उतरने की कोशिश'निकट भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अपने सारे अनुभव का इस्तेमाल इसरो करेगा'

इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-दो के साथ चंद्रमा पर फतह हासिल करने की देश की कोशिशों की दास्तान खत्म नहीं हो गयी है और अंतरिक्ष एजेंसी निकट भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने राष्ट्रीय राजधानी आए सिवन ने कहा कि आने वाले महीनों में कई उन्नत उपग्रह प्रक्षेपित किए जाएंगे।

सिवन ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'आप सबने चंद्रयान-दो मिशन के बारे में सुना है। प्रौद्योगिकी के लिहाज से हम सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन चंद्रमा की सतह से 300 मीटर तक सभी सिस्टम चलता रहा।' 

उन्होंने कहा, 'चीजें सही करने के लिए अत्यंत मूल्यवान डेटा उपलब्ध हैं। मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि इसरो चीजों को सही करने और निकट भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अपने सारे अनुभव, ज्ञान और तकनीकी कौशल का इस्तेमाल करेगा।' 

सिवन से जब पूछा गया कि क्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में लैंडिंग का फिर से प्रयास करेगा, तो उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर।’ इसरो प्रमुख ने कहा, 'चंद्रयान-दो कहानी का अंत नहीं है। हमारी योजनाओं में आदित्य एल-1 सौर मिशन, इंसान को अंतरिक्ष में भेजने के कार्यक्रम पर काम चल रहा है। आने वाले महीनों में कई उन्नत उपग्रह प्रक्षेपित किए जाएंगे।' 

उन्होंने कहा कि दिसंबर या जनवरी में छोटा उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) छोड़ा जाएगा। 200 टन वाले सेमीक्रायो इंजन पर जल्द काम शुरू होना है, मोबाइल फोन पर नाविक सिग्नल प्रदान करने पर काम हो रहा है। आईआईटी को भारत में तकनीकी शिक्षा का पावन स्थान बताते हुए सिवन ने कहा कि जब तीन दशक पहले आईआईटी बंबई से वह स्नातक हुए थे तो आज की तरह रोजगार का परिदृश्य इतना जीवंत नहीं था।

इसरो प्रमुख ने छात्रों को समझदारी से करियर का विकल्प चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'एक चीज याद रखिए केवल एक जिंदगी है और करियर के बहुत सारे विकल्प हैं। ऐसी इंडस्ट्री चुनिए जो आपकी दिलचस्पी और लगाव वाला हो। धन के लिए नौकरी चुनने की बजाए खुशी के लिए इसे चुनिए।' 

दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के पहले इसरो प्रमुख ने संस्थान में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ (एसटीसी) की स्थापना के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ एक करार पर दस्तखत किए। दीक्षांत समारोह में कुल 1217 स्नातकोत्तर और 825 स्नातक छात्रों को डिग्री प्रदान किए के जाने के साथ चुनिंदा पूर्व छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?