Chandrayaan-2 Landing: चंद्रयान-2 आर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में सुरक्षित है
By रामदीप मिश्रा | Updated: September 7, 2019 14:33 IST2019-09-06T19:12:43+5:302019-09-07T14:33:09+5:30
Chandrayaan-2 Landing Updates: भारत आज आधी रात के बाद अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला विश्व का प्रथम देश बन जाएगा।

Chandrayaan-2 Landing: चंद्रयान-2 आर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में सुरक्षित है
चांद पर लैंडिंग से 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया है। जिसकी वजह से इसरो किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा है। इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा है कि लैंडर ‘विक्रम’ को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा है कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, देश आप पर गर्व करता है, सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करें, हौसला रखें। पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों से कहा, यह आपकी कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, आपने बहुत उत्तम सेवा की है, मैं पूरी तरह आपके साथ हूं।
07 Sep, 19 : 08:18 AM
चंद्रयान-2 आर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में सुरक्षित
इसरो के अधिकारी ने कहा है कि चंद्रयान-2 आर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में सुरक्षित है। इसरो के एक वैज्ञानिक ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि लैंडर से संपर्क टूटने के बावजूद 95 फीसदी मिशन ठीक है। इस मिशन की अवधि एक साल की है।
07 Sep, 19 : 06:00 AM
लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद प्रधानमंत्री आज सुबह आठ बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित
‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज (7 सितंबर 2019) सुबह आठ बजे इसरो के नियंत्रण केंद्र से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’’
07 Sep, 19 : 05:56 AM
देश आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर है खड़ा है: कांग्रेस ने भी इसरो पर जताया गर्व
The nation stands by the entire team of @isro as we wait in these tense times. Your hard work and commitment has made our nation proud. Jai Hind.#Chandrayaan2Landing
— Congress (@INCIndia) September 6, 2019
07 Sep, 19 : 05:55 AM
चंद्रयान-2 पर इसरो की उपलब्धि ने भारत को गौरवान्वित किया : अमित शाह
ISRO’s achievement with getting Chandrayaan-2 so far has made every Indian proud.
— Amit Shah (@AmitShah) September 6, 2019
India stands with our committed and hard working scientists at @isro.
My best wishes for future endeavours.
07 Sep, 19 : 04:38 AM
चंद्रयान-2 मिशन के साथ इसरो की समूची टीम ने असाधारण प्रतिबद्धता और साहस का प्रदर्शन किया है: राष्ट्रपति
‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने आज कहा कि देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है। कोविन्द ने ट्वीट किया, ‘‘चंद्रयान-2 मिशन के साथ इसरो की समूची टीम ने असाधारण प्रतिबद्धता और साहस का प्रदर्शन किया है। देश को इसरो पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं।’’
07 Sep, 19 : 04:13 AM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- इसरो ने सराहनीय काम किया है
President Ram Nath Kovind tweets, "With #Chandrayaan2 Mission, the entire team of ISRO has shown exemplary commitment and courage. The country is proud of ISRO. We all hope for the best." (file pic) pic.twitter.com/dlCEzNTRvH
— ANI (@ANI) September 6, 2019
07 Sep, 19 : 04:11 AM
इसरो सेंटर से सुबह 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
07 Sep, 19 : 03:53 AM
इसरो ने होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल कर दी है। इस मामले की आगे की जानकारी इसरो बाद बाद में देगा।
07 Sep, 19 : 02:33 AM
पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सांत्वना देते हुए उनका हौसला बढ़ाया, देखें वीडियो
#WATCH PM Narendra Modi at ISRO: There are ups and downs in life. This is not a small achievement. The nation is proud of you. Hope for the best. I congratulate you. You all have done a big service to nation, science and mankind. I am with you all the way, move forward bravely. pic.twitter.com/CBVnvuXPn8
— ANI (@ANI) September 6, 2019
07 Sep, 19 : 02:22 AM
इसरो का ऐलान, चांद से 2.1 किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम से संपर्क टूटा
Communication lost with #VikramLander at 2.1 km from Lunar surface. #Chandrayaan2Landingpic.twitter.com/0bM5kJCBGC
— ANI (@ANI) September 6, 2019
07 Sep, 19 : 02:06 AM
चंद्रयान की लैडिंग पर सस्पेंस, इसरो कंट्रोल रूम में तनाव भरा माहौल, थोड़ा करना होगा इंतजार
07 Sep, 19 : 01:56 AM
इसरो के मुताबिक तनाव भरे क्षण। 17 मिनट हो चुके हैं। लेकिन कंफर्म होने में थोड़ा वक्त लेगगा।
07 Sep, 19 : 01:50 AM
इसरो के मुताबिक अभी तक की प्रक्रिया सही चल रही है
इसरो के मुताबिक अभी तक 6 मिनट बीत गये हैं। 15 मिनट पूरे होने में 9 मिनट बाकी है। 700 मीटर प्रति सेकेंड का वेग विक्रम का कम हो चुका है।
07 Sep, 19 : 01:47 AM
सबसे मुश्किल है ये 15 मिनट चंद्रयान की लैंडिंग के। विक्रम की रफ्तार कम की जा रही है।
Karnataka: Scientists at #ISRO monitor, as #VikramLander begins its descent on the south pole of the moon. Prime Minister Narendra Modi is also present there. #Chandrayaan2Landingpic.twitter.com/zD9aAZ0Mca
— ANI (@ANI) September 6, 2019
07 Sep, 19 : 01:29 AM
लाइव देखने के लिए पीएम मोदी इसरो के कंट्रोल रूम पहुंचे
Karnataka: PM Modi at the #ISRO Centre in Bengaluru to watch the soft landing of Vikram lander on South Pole region of moon. 60 students from across the country, who were selected through ISRO's 'Space Quiz' competition will watch the landing along with PM. #Chandrayaan2pic.twitter.com/e166MErF9X
— ANI (@ANI) September 6, 2019
07 Sep, 19 : 01:23 AM
इसरो का लाइव लिंक
Watch Live : Landing of Chandrayaan2 on Lunar Surface https://t.co/zooxv9IBe2
— ISRO (@isro) September 6, 2019
07 Sep, 19 : 01:22 AM
बस कुछ मिनटों में लैंडर विक्रम की चांद की सतह पर होगी लैंडिंग, यहां देखें लाइव
#WATCH live from Karnataka: Visuals from ISRO as lander Vikram is set to begin its final descent on the South Pole of the moon. https://t.co/wFib0ITDzh
— ANI (@ANI) September 6, 2019
07 Sep, 19 : 12:01 AM
इसरो के चेयरमैन सिवन ने बताया चांद पर विक्रम 1.53 AM पर उतरेगा
07 Sep, 19 : 12:00 AM
रात के एक बजकर 15 मिनट से लाइव दिखाएगा इसरो
इसरो अपने ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग दिखाएगा। यूट्यूब चैनल 7 सितंबर की तारीख में रात के एक बजकर 15 मिनट पर लाइव हो जाएगा। दूरदर्शन चैनल पर रात के एक बजे से लाइव टेलिकास्ट होगा। इसके अलावा दूरदर्शन के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर भी लैंडिंग का लाइव प्रसारण होगा।
Less than 3 hours to go !
— ISRO (@isro) September 6, 2019
Watch the live telecast from 1:15 AM IST on our website https://t.co/H6xiSf2TIP and on DD National.
Live streaming also available on:
Youtube: https://t.co/xzjitfLyHz, Facebook: https://t.co/zugXQAGoNqpic.twitter.com/8wQ1LL6nYA
06 Sep, 19 : 11:58 PM
चांद पर पहुंचने वाला है चंद्रयान का रोवर प्रज्ञान, इसरो ने बताया कैसे करता है काम
Ever wondered about Pragyan’s different parts and how it functions? Watch the full video to find out!https://t.co/EuL6Gf72Jd#ISRO#Chandrayaan2#Moonmission
— ISRO (@isro) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 10:57 PM
कर्नाटक में चंद्रयान 2 की लैंडिंग की तैयारियां पूरी, इसरो के मॉनिटरिंग सेंटर की तस्वीरें आई सामने।
The final descent of #Chandrayaan2 to take place on the Lunar South Pole, tonight. #Visuals from ISRO Monitoring Centre in Bengaluru. pic.twitter.com/dZTcjmkg6G
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 10:23 PM
चंद्रयान की लैंडिंग देखने बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करीब 70 छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर चंद्रयान की लैंडिंग देखेंगे। जिसके लिये वह बेंगलुरु पहुंचे गये हैं।
Karnataka: Prime Minister Narendra Modi arrives at Bengaluru Airport; received by CM BS Yeddiyurappa. He will reach ISRO centre in Bengaluru tonight ahead of landing of #Chandrayaan2 on the moon. pic.twitter.com/Bc9RngfjPl
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 09:01 PM
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम इसका (लैंडिंग का) बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सब कुछ योजना के मुताबिक हो रहा है।’’ लैंडर ‘विक्रम’ शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। ‘विक्रम’ के अंदर रोवर ‘प्रज्ञान’ है जो शनिवार सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच बाहर निकलेगा। सॉफ्ट लैंडिंग का दूरदर्शन पर शुक्रवार देर रात एक बजकर 10 मिनट से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर भी प्रसारित किया जाएगा।
06 Sep, 19 : 08:41 PM
भारत जब चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की कोशिश करेगा तो सभी की नजरें लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ पर टिकी होंगी। 1,471 किलोग्राम वजनी लैंडर ‘विक्रम’ का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम ए साराभाई के नाम पर रखा गया है। इसे चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने के लिए तैयार किया गया है। रोवर 27 किलोग्राम वजनी छह पहिया रोबोटिक वाहन है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस है। इसका नाम ‘प्रज्ञान’ है जिसका मतलब ‘बुद्धिमत्ता’ से है। यह ‘लैंडिंग’ स्थल से 500 मीटर तक की दूरी तय कर सकता है और यह अपने परिचालन के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा।
06 Sep, 19 : 08:23 PM
इसरो के अनुसार, लैंडर में तीन वैज्ञानिक उपकरण लगे हैं जो चांद की सतह और उप सतह पर वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देंगे, जबकि रोवर के साथ दो वैज्ञानिक उपकरण हैं जो चांद की सतह से संबंधित समझ बढ़ाएंगे।
06 Sep, 19 : 07:46 PM
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के इस अभूतपूर्व क्षण का गवाह बनने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलूर स्थित इसरो के केंद्र में मौजूद रहेंगे।
06 Sep, 19 : 07:28 PM
चंद्रयान 2 आज रात को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा।
Behind the scene images of #Chandrayaan2 mission. The final descent of #Chandrayaan2 will take place on the Lunar South Pole, tonight. pic.twitter.com/fjUjNNxgC8
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 07:27 PM
Details of India's #Chandrayaan2 Mission: The mission's payloads consists of Terrain Mapping Camera-2, Large Area Soft X-ray Spectrometer, Solar X-Ray Monitor, Imaging IR Spectrometer among others pic.twitter.com/LfElWB2uOZ
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 07:26 PM
भारत के चंद्रयान 2 मिशन का विवरण: चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम ए साराभाई के नाम पर रखा गया है। यह एक लूनर डे के लिए कार्य करने को डिज़ाइन किया गया है, जो लगभग 14 पृथ्वी दिनों के बराबर है।
Details of India’s #Chandrayaan2 mission: #Chandrayaan2’s rover is a 6-wheeled robotic vehicle named Pragyan, which translates to ‘wisdom’ in Sanskrit. It can travel up to 500 m (0.5 km) at a speed of 1 cm per second, & leverages solar energy for its functioning. #PragyanRoverpic.twitter.com/fj4ZzoUqEX
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 07:24 PM
Details of India’s #Chandrayaan2 mission: At the time of launch, #Chandrayaan2 Orbiter will be capable of communicating with Indian Deep Space Network at Byalalu, as well as with Vikram lander. pic.twitter.com/juYgJeyAL6
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 07:23 PM
#Chandrayaan2 will be aided in achieving its mission by some of India’s most advanced engineering marvels. Its composite module, comprising technology&software developed across India, includes a wholly indigenous rover & India's 1st lander capable of executing a ‘soft landing’ pic.twitter.com/0CI19cBg5v
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 07:21 PM
#Chandrayaan2 Mission sequence details: pic.twitter.com/1hI1K9XYKI
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 07:20 PM
GSLV Mk-III चंद्रयान 2 को अपनी निर्धारित कक्षा में ले जाएगा। यह तीन-चरण का व्हीकल भारत का अब तक का सबसे शक्तिशाली लांचर है और 4-टन वर्ग के उपग्रहों को GTO में लॉन्च करने में सक्षम है।
The GSLV Mk-III will carry #Chandrayaan2 to its designated orbit. This three-stage vehicle is India’s most powerful launcher to date, and is capable of launching 4-tonne class of satellites to the Geosynchronous Transfer Orbit (GTO). pic.twitter.com/HasZ2aGi3v
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 07:18 PM
चंद्रयान 2 के उड़ान क्रम का विवरण
The details of flight sequence of #Chandrayaan2pic.twitter.com/6tU7ZnbJ2J
— ANI (@ANI) September 6, 2019
06 Sep, 19 : 07:17 PM
भारत के चंद्रयान 2 मिशन का विवरण: चंद्रयान 2 एक भारतीय चंद्र मिशन है, जो साहसपूर्वक वहां जाएगा जहां कोई भी देश पहले कभी नहीं गया है। चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर पहुंचेगा।
Details of India’s #Chandrayaan2 mission: Chandrayaan 2 is an Indian lunar mission that will boldly go where no country has ever gone before-- the Moon’s south polar
— ANI (@ANI) September 6, 2019
region. #Chandrayan2landingpic.twitter.com/My4LM2HB4P
06 Sep, 19 : 07:14 PM
मोदी ने कहा, 'यह अभियान भारत की श्रेष्ठ प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। इसे करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि चंद्रयान 2 को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते हुए देखें। सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी करें। मैं भी इनमें से कुछ को रिट्वीट करूंगा।'
06 Sep, 19 : 07:14 PM
उन्होंने कहा कि क्विज में बड़ी संख्या में हिस्सेदारी विज्ञान एवं अंतरिक्ष के बारे में युवाओं की रूचि को प्रदर्शित करती है। यह महान लक्षण है। प्रधानमंत्री 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद नियमित रूप से उत्साह के साथ हर घटनाक्रम पर नजर रखते हैं।
06 Sep, 19 : 07:14 PM
मोदी ने कहा कि इस विशेष क्षण को देखने के लिये विभिन्न राज्यों के युवा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भूटान के भी युवा मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, 'जिन युवाओं के साथ बेंगलूरू स्थित इसरो के केंद्र में मैं इस विशेष क्षण को देखूंगा, वे ऐसे मेधावी मस्तिष्क हैं जिन्होंने इसरो अंतरिक्ष क्विज जीता है।'
06 Sep, 19 : 07:14 PM
उन्होंने कहा, 'इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय काफी उत्साह के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब से कुछ घंटे बाद में चंदयान-2 अपने आखिरी गंतव्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच जायेगा। भारत और शेष दुनिया हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर देखेगी।'
06 Sep, 19 : 07:13 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा।' भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के इस अभूतपूर्व क्षण का गवाह बनने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलूर स्थित इसरो के केंद्र में मौजूद रहेंगे।
06 Sep, 19 : 07:13 PM
चंद्रयान-2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह अभियान श्रेष्ठ भारतीय प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है।
06 Sep, 19 : 07:13 PM
अधिकारी ने कहा कि सेंसर, कंप्यूटर, कमांड सिस्टम को पूरी तरह से काम करना है, हम इस अर्थ में आश्वस्त हैं कि हमने जमीन पर बड़ी संख्या में सिमुलेशन किया हैं, ये हमें आत्मविश्वास दिलाता है कि यह ठीक होगा। इसरो ने कहा है कि 'चंद्रयान-2' अपने लैंडर को 70 डिग्री दक्षिणी अक्षांश में दो गड्ढों- 'मैंजिनस सी' और 'सिंपेलियस एन' के बीच ऊंचे मैदानी इलाके में उतारने का प्रयास करेगा।
06 Sep, 19 : 07:13 PM
मिशन से जुड़े इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि निश्चित रूप से पूरी (चंद्रयान -2) टीम के मन में बहुत चिंता है क्योंकि यह एक बहुत ही जटिल ऑपरेशन है और हम इसे पहली बार कर रहे हैं।
06 Sep, 19 : 07:13 PM
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अघ्यक्ष के. सिवन का कहना है कि सब कुछ योजना के मुताबिक हो रहा है।
06 Sep, 19 : 07:13 PM
'विक्रम' की सफल 'सॉफ्ट लैंडिंग' भारत को रूस, अमेरिका और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगी।