चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण अक्तूबर तक टला : इसरो प्रमुख

By भाषा | Updated: March 23, 2018 17:21 IST2018-03-23T17:21:35+5:302018-03-23T17:21:35+5:30

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने16 फरवरी को कहा था।

Chandrayaan-2 launched postponed till October: ISRO chief | चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण अक्तूबर तक टला : इसरो प्रमुख

चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण अक्तूबर तक टला : इसरो प्रमुख

चेन्नई, 23 मार्च: इसरो का कहना है कि विशेषज्ञों द्वारा कुछ परीक्षणों का सुझाव दिये जाने के बाद अगले महीने होने वाले चन्द्रयान-2 के प्रक्षेपण को अक्तूबर तक के लिए टाल दिया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन( इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन का कहना है कि हाल में जुटे विशेषज्ञों ने कुछ परीक्षण सुझाए हैं, इस कारण प्रक्षेपण अब अक्तूबर में होगा।

यहां हवाई अड्डे पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ चन्द्रयान-2 अप्रैल में नहीं होगा, उसे बदलकर अक्तूबर कर दिया गया है।’’ 

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने16 फरवरी को कहा था कि अप्रैल में इसरो पहली बार चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर यान उतारने का प्रयास करेगा।

सिवन ने पहले कहा था कि800 करोड़ रुपये की लागत वाले इस मिशन के प्रक्षेपण का वक्त अप्रैल से नवंबर2018 के बीच होगा।

उन्होंने कहा था कि प्रक्षेपण अप्रैल में करने का प्रयास था, लेकिन अब इसरो इसे अक्तूबर या नवंबर में प्रक्षेपित करेगा।

इसरो के अनुसार, चन्द्रयान-2 ‘‘ पूर्ण रूप से स्वदेश में विकसित मिशन है।

चन्द्रयान-2 अंतरिक्ष यान का वजन करीब3,290 किलोग्राम है और वह चांद के चारों ओर चक्कर लगाते हुए आंकड़े एकत्र करेगा।

Web Title: Chandrayaan-2 launched postponed till October: ISRO chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे