Chandrayaan-2: सफलतापूर्वक हुआ चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, ISRO ने कहा-ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 15:44 IST2019-07-22T09:26:23+5:302019-07-22T15:44:36+5:30
इसरो ने अपने चंद्रयान-2 मिशन के राकेट जीएसएलवी मार्क-3 के प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास रविवार को पूरा कर लिया. इसरो ने बताया कि पूर्वाभ्यास के दौरान सभी प्रणालियों ने सामान्य रूप से काम किया. विगत 15 जुलाई को तकनीकी गड़बडि़यों का संकेत मिलने के बाद एहतियातन यान का प्रक्षेपण रोक दिया गया था.

Chandrayaan-2: सफलतापूर्वक हुआ चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, ISRO ने कहा-ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत
इसरो के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च हो गया है। सोमवार को चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2.43 बजे प्रक्षेपित किया गया। चंद्रयान-2 ‘बाहुबली’ कहे जाने वाले रॉकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए प्रक्षेपित किया गया।
22 Jul, 19 : 03:25 PM
PM ने चंद्रयान-2 के लॉन्चिंग पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो को चंद्रयान-2 के सफल लॉन्चिंग की बधाई दी
Indian at heart, Indian in spirit!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2019
What would make every Indian overjoyed is the fact that #Chandrayaan2 is a fully indigenous mission.
It will have an Orbiter for remote sensing the Moon and also a Lander-Rover module for analysis of lunar surface.
Efforts such as #Chandrayaan2 will further encourage our bright youngsters towards science, top quality research and innovation.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2019
Thanks to Chandrayaan, India’s Lunar Programme will get a substantial boost. Our existing knowledge of the Moon will be significantly enhanced.
22 Jul, 19 : 03:19 PM
सफलतापूर्वक हुआ चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण
इसरो के चीफ के. सिवन ने कहा ' मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि GSLVMkIII-M1 ने सफलतापूर्वक चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कराया है। यह वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देने के लिए दक्षिण ध्रुव के पास एक स्थान पर चाँद की ओर भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत है।'
ISRO Chief K Sivan: I'm extremely happy to announce that the #GSLVMkIII-M1 successfully injected #Chandrayaan2 spacecraft into Earth Orbit. It is the beginning of a historic journey of India towards moon & to land at a place near South Pole to carry out scientific experiments. pic.twitter.com/vgNXVNOcSr
— ANI (@ANI) July 22, 2019
22 Jul, 19 : 03:01 PM
इसरो ने किया चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण, अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास
22 Jul, 19 : 02:46 PM
लॉन्च हुआ चंद्रयान-2
#Chandrayaan2 lifts off from Sriharikota centre #ISROpic.twitter.com/fKpVE0a30o
— ANI (@ANI) July 22, 2019
22 Jul, 19 : 02:33 PM
कुछ ही देर में लांच होगा चंद्रयान-2
Launch of Chandrayaan 2 by GSLV MkIII-M1 Vehicle https://t.co/P93BGn4wvT
— ISRO (@isro) July 22, 2019
22 Jul, 19 : 02:15 PM
यहां देखें लाइव कवरेज
Less than an hour to go ! #Chandrayaan2#GSLVMkIII#ISRO
— ISRO (@isro) July 22, 2019
Watch the live telecast from 2:15 PM IST on our website https://t.co/g7mtSzISgU and on DD National.
Live streaming also available on:
Youtube: https://t.co/6orr5njHF8, Facebook: https://t.co/CRR2We62Bn
22 Jul, 19 : 01:51 PM
क्रायोजेनिक चरण में लिक्विड हाइड्रोजन भरने का काम पूरा
#ISRO#Chandrayaan2
— ISRO (@isro) July 22, 2019
Filling of Liquid Hydrogen in Cryogenic Stage(C25) of #GSLVMkIII-M1 completed.
22 Jul, 19 : 01:26 PM
चांद पर पहुंचने में लगेंगे 48 दिन: ISRO
चंद्रयान-2 के लॉन्च से पहले इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चांद और पृथ्वी के बीच 3,84,000 किमी दूरी है। इसे पूरा करने के लिए कुल 48 दिन लगेंगे।
#ISRO#Chandrayaan2
— ISRO (@isro) July 22, 2019
As our journey begins, do you know what is the distance of Moon from Earth? The average distance is 3, 84, 000 km, Vikram lander will land on Moon on the 48th day of the mission, which begins today.
Here's different view of #GSLVMkIII-M1 pic.twitter.com/4LFEmT2xxZ
22 Jul, 19 : 01:03 PM
चंद्रयान-2: क्रायोनिक स्टेज में लिक्विड ऑक्सीजन भरने की प्रक्रिया पूरी
Chandrayaan-2 launch: Filling of Liquid Oxygen in Cryogenic Stage completed and filling of Liquid Hydrogen in progress; Launch at 2:43pm. #ISROpic.twitter.com/sb8WCqW2Ho
— ANI (@ANI) July 22, 2019
22 Jul, 19 : 09:57 AM
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के बाहर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण देखने पहुंचे लोग
Andhra Pradesh: People gather to witness the launch of #Chandrayaan2 from Satish Dhawan Space Centre at Sriharikota which is scheduled at 2.43 pm. pic.twitter.com/OlazBJIBCe
— ANI (@ANI) July 22, 2019
22 Jul, 19 : 09:29 AM
सुलझेंगी गुत्थियां
चंद्रमा पर यूरेनियम, टाइटेनियम आदि बहुमूल्य धातुओं के भंडार हैं. वहां सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए भी पर्याप्त अवसर हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि चंद्रमा पर मौजूद बहुमूल्य खनिज किसी दिन पृथ्वी के काम आ सकते हैं. चंद्रमा के विकास को समझकर हम पृथ्वी की उत्पत्ति की गुत्थियों को भी सुलझा सकते हैं.
22 Jul, 19 : 09:29 AM
कई कड़ी चुनौतियां हैं सामने
चंद्रयान-2 प्रौद्योगिकी में अगली छलांग है, क्योंकि इसरो इसे चांद के दक्षिणी ध्रुव के समीप सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास कर रहा है. सॉफ्ट लैंडिंग बेहद जटिल प्रक्रिया होती है. लैंडिंग के दौरान यह लगभग 15 मिनट तक खतरे का सामना करेगा.
22 Jul, 19 : 09:28 AM
स्वदेशी तकनीक से निर्मित चंद्रयान-2
चंद्रयान-2 में कुल 13 पेलोड हैं. 8 ऑर्बिटर में, 3 पेलोड लैंडर 'विक्रम' और दो पेलोड रोवर 'प्रज्ञान' में हैं. पांच पेलोड भारत के, तीन यूरोप, दो अमेरिका और एक बुल्गारिया के हैं. चंद्रयान-2 के साथ भारत, रूस, अमेरिका और चीन के बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा.
22 Jul, 19 : 09:27 AM
'चंद्रयान-2' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा
इसरो के अनुसार 'चंद्रयान-2' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा, जहां वह इसके अनछुए पहलुओं को जानने का प्रयास करेगा. इससे 11 साल पहले इसरो ने अपने पहले सफल चंद्र मिशन 'चंद्रयान-1' का प्रक्षेपण किया था जिसने चंद्रमा के 3,400 से अधिक चक्कर लगाए और यह 29 अगस्त, 2009 तक 312 दिन तक काम करता रहा.
22 Jul, 19 : 09:26 AM
पूर्वाभ्यास में सब कुछ रहा सामान्य
इसरो के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 के लांचिंग की तमाम तैयारियां पूरी हो गई हैं. 15 जुलाई को इसकी लांचिंग के दौरान सामने आई तकनीकी गड़बडि़यों को दूर कर लिया गया है और लांचिंग के लिए रविवार शाम 6:43 बजे से उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इसरो के प्रमुख के. सिवन ने चंद्रयान-2 का श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज दोपहर 2.43 बजे प्रक्षेपण किया जाएगा.