लाइव न्यूज़ :

चंद्रशेखर राव नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। इस दौरान उनका विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के अलावा नक्सल प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राव शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिलेंगे तथा विभिन्न नदी जल परियोजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे।

राव रविवार को नक्सल प्रभावित राज्यों के 10 मुख्यमंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां विज्ञान भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

राव का धान खरीद के मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल से भी मिलने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे