लाइव न्यूज़ :

भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में शामिल हो सकते हैं चंद्रशेखर आजाद : राजभर

By भाषा | Updated: January 9, 2021 22:11 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जनवरी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बीच शनिवार को यहां एक होटल में करीब एक घंटे तक बातचीत हुई और 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं ने अपनी कार्ययोजना पर मंथन किया।

भागीदारी संकल्‍प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार शाम 'भाषा' को बताया कि ''चंद्रशेखर आजाद से आज एक होटल में हमारी एक घंटे तक बातचीत हुई है और यह बातचीत सकारात्‍मक रही है।''

भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर आजाद ने आजाद समाज पार्टी के नाम से अपना राजनीतिक दल बनाया है।

राजभर ने कहा कि ''विपक्षी दल भागीदारी संकल्‍प मोर्चा को ताकत दे रहे हैं और चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई वार्ता में भी 2022 के विधान सभा चुनाव में साथ मिलकर मोर्चा को मजबूत करने की सार्थक सहमति बनी है और इस समझौते की घोषणा होनी बाकी है।''

राजभर ने कहा '' उप्र में भाजपा को रोकने और आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के लिए भागीदारी संकल्‍प मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा और इसमें कई दल शामिल होंगे। चंद्रशेखर आजाद ने भी मोर्चा में शामिल होने की सहमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'