महाराष्ट्र में मौजूदा हालात के बीच फड़नवीस के दिल्ली दौरे पर BJP का बयान- चुनाव जीतने पर राष्ट्रीय नेताओं के पास मिठाई लेकर जाना हमारी परंपरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2022 13:40 IST2022-06-21T13:38:27+5:302022-06-21T13:40:31+5:30

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल से जब देवेंद्र फड़नवीस की दिल्ली यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह हमारी परंपरा है कि चुनाव जीतने के बाद हमें अपने राष्ट्रीय नेताओं के पास मिठाई लेकर जाना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में हमारी पार्टी के नेताओं के बीच मिठाई बांटने गए हैं।

Chandrakant Patil about Devendra Fadnavis' visit to Delhi it is our tradition that we need to go to our national leaders with sweets after winning an election | महाराष्ट्र में मौजूदा हालात के बीच फड़नवीस के दिल्ली दौरे पर BJP का बयान- चुनाव जीतने पर राष्ट्रीय नेताओं के पास मिठाई लेकर जाना हमारी परंपरा

महाराष्ट्र में मौजूदा हालात के बीच फड़नवीस के दिल्ली दौरे पर BJP का बयान- चुनाव जीतने पर राष्ट्रीय नेताओं के पास मिठाई लेकर जाना हमारी परंपरा

Highlightsमहाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फड़नवीस दिल्ली में हमारी पार्टी के नेताओं के बीच मिठाई बांटने गए हैं।महाराष्ट्र में मौजूदा हालात के बीच देवेंद्र फड़नवीस दिल्ली दौरे पर हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में मौजूदा हालात के बीच देवेंद्र फड़नवीस के दिल्ली दौरे पर भाजपा का बयान सामने आया है। ऐसे में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि यह हमारी परंपरा है कि चुनाव जीतने के बाद हमें अपने राष्ट्रीय नेताओं के पास मिठाई लेकर जाना चाहिए। देवेंद्र फड़नवीस दिल्ली में हमारी पार्टी के नेताओं के बीच मिठाई बांटने गए हैं।

साथ ही, एकनाथ शिंदे को लेकर उन्होंने कहा कि जब नाना पटोले ने विधान परिषद में केंद्र के हस्तक्षेप के बारे में बात की तो मैंने कहा कि नुकसान के बाद एक स्क्रिप्ट तैयार करने की जरूरत है और उन्होंने इसे पहले ही तैयार कर लिया था। इसी तरह संजय राउत इस विद्रोह (एकनाथ शिंदे की) की पटकथा लिख ​​रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को लेकर बयान दिया था।

उन्होंने शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे को लेकर दावा किया था कि उनसे संपर्क हो गया है। यही नहीं, राउत ने ये भी कहा कि अभी शिंदे मुंबई में नहीं हैं। बताते चलें कि इससे पहले पार्टी के एक नेता ने कहा था कि शिवसेना के कुछ विधायकों और शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में महा विकास आघाड़ी गठबंधन को एक दिन पहले हार से झटका लगा था। 

मुंबई में संजय राउत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह सच है कि विधान परिषद चुनाव के बाद सोमवार की रात कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पार्टी अब उनमें से कुछ तक पहुंचने में सफल रही है। राउत ने कहा, "एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनके साथ संपर्क हो गया है।" हालांकि, शिंदे के साथ जाने वाले विधायकों की संख्या के बारे में राउत ने विस्तार से नहीं बताया। 

Web Title: Chandrakant Patil about Devendra Fadnavis' visit to Delhi it is our tradition that we need to go to our national leaders with sweets after winning an election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे