लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू ने नवगठित टीटीडी बोर्ड को समाप्त करने की मांग की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:07 IST

Open in App

अमरावती, 17 सितंबर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुमला तिरुपति देवास्थानम के नव गठित न्यासी बोर्ड को अविलंब समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि इसकी नियुक्त में ‘निहित स्वार्थ’ स्पष्ट है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने एक पवित्र स्थल को कारोबारी प्रतिष्ठान बना दिया है। उन्होंने आगाह किया कि जो वेकेंटेश्वर स्वामी की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को लिखे एक पत्र में चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करने के बदले सरकार ने 81 सदस्यीय बोर्ड की नियुक्ति कर उन्हें आहत किया, जिसमें 52 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बोर्ड में धर्मनिष्ठ और सेवा करनेवालों की जगह उद्योगपतियों, अपराधियों, भ्रष्टचारियों और दुर्भावनापूर्ण व्यक्तियों को रखा गया है।

भाजपा सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव ने भी इस मुद्दे पर जगन नीत सरकार पर निशाना साधा है और 52 विशेष आमंत्रित सदस्यों को नामित करने के पीछे के इरादे पर सवाल खड़े किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता