लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू ने तीन राजधानी के मुद्दे पर जगन रेड्डी को जनमत संग्रह कराने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:04 IST

Open in App

अमरावती, 17 दिसंबर विपक्षी तेलगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार को आंध्रप्रदेश की तीन राजधानी के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की चुनौती दी और कहा कि अगर लोगों ने इसका समर्थन किया तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य के छह करोड़ लोगों की इच्छा के खिलाफ राज्य की राजधानी स्थानांतरित करने के मुद्दे पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए और फैसले को वापस ले लेना चाहिए।

राज्य की राजधानी अमरावती को बनाए रखने के लिए किसानों के संघर्ष के एक साल पूरे होने पर नायडू ने अमरावती के रायापुड गांव में बड़ी रैली को संबोधित किया।

पिछले साल इसी दिन मुख्यमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका की तरह राज्य की तीन राजधानी का विचार पेश किया था। बाद में सरकार ने एक कानून पारित कर विशाखापत्तनम को कार्यपालिका मामलों की राजधानी, कुर्नूल को न्यायिक राजधानी जबकि अमरावती को विधायी राजधानी के तौर पर बरकरार रखा था।

मामला अब अदालत में है क्योंकि अमरावती शहर के लिए अपनी कृषि योग्य जमीन देने वाले किसानों ने राज्य की राजधानी स्थानांतरित करने का विरोध करते हुए आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय का रूख किया।

पिछले साल 17 दिसंबर से स्थानीय किसान, विभिन्न दलों और अन्य संगठनों की मदद से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए अमरावती को राज्य की राजधानी बनाए रखने की मांग कर रहे है। वाईएसआर कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता नायडू ने कहा कि लोगों ने जगन मोहन रेड्डी को

एक मौका दिया और उन्होंने लोगों से ‘छल’ किया।

प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने एक बयान में कहा कि उनकी पार्टी अमरावती को राज्य की राजधानी बनाए रखने के पक्ष में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए