Chandra Grahan 2019: भारत के अधिकतर इलाकों में देखा गया चंद्रग्रहण, कई हिस्सों में रहा बादलों का पहरा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 17, 2019 05:20 IST2019-07-17T01:25:07+5:302019-07-17T05:20:33+5:30

Chandra Grahan 2019 Live Updates, Moon Eclipse India: आषाढ़ शुक्लपक्ष की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का अद्भुत संयोग देशभर में देखा गया।

Chandra Grahan 2019 Live Updates: Rare Moon Eclipse witnessed all over India & many countries | Chandra Grahan 2019: भारत के अधिकतर इलाकों में देखा गया चंद्रग्रहण, कई हिस्सों में रहा बादलों का पहरा

राजधानी दिल्ली से चंंद्रग्रहण की 1 बजकर 50 मिनट की तस्वीर।

Chandra Grahan 2019 Live Updates, Moon Eclipse India: आषाढ़ शुक्लपक्ष की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का अद्भुत संयोग देशभर में देखा गया। हालांकि, कई हिस्सों में इस खगोलीय नजारे पर बादलों ने पहरा लगा दिया। दिल्ली-एनसीआर में लगाताप घुमड़ते बादलों के बीच आंशिक चंद्रग्रहण देखा गया। आकाशीय गतिविधियों में रुचि रखने वाले रात में जागकर इसे देखते रहे। जानकारों के मुताबिक, 2021 तक फिर इतने स्पष्ट चंद्रग्रहण को देखने का संयोग नहीं बनेगा। इस वर्ष का यह आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण था। कहा जा रहा है कि करीब डेढ़ सौ यानी 149 वर्षों में इस तरह के चंद्रग्रहण का संयोग बना। भारतवासियों के लिए यह संयोग इसलिए भी खास रहा क्योंकि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर यह था। तड़के साढ़े चार बजे तक आंशिक चंद्रग्रहण का समय था। भारत में चंद्रग्रहण बुधवार (17 जुलाई) को एक बजकर 31 मिनट से शुरू होकर तड़के चार बजकर 30 मिनट तक रहा। तीन बजकर एक मिनट पर यह पूरे चरम पर था, जब धरती की छाया ने चांद के आधे से ज्यादा हिस्से को ढंक लिया।

17 Jul, 19 : 04:59 AM

भारत में इस चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटे 59 मिनट है।

17 Jul, 19 : 04:23 AM

चंद्रग्रहण के दौरान बादलों ने को चांद को घेरा ही, दिल्ली से सटे नोएडा में भारी बारिश ने अपना मिजाज दिखाया।

17 Jul, 19 : 02:16 AM

भारत में इस चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटे 59 मिनट है।

17 Jul, 19 : 02:06 AM

महाराष्ट्र में कुछ इस तरह दिख रहा चंद्रग्रहण



 

17 Jul, 19 : 02:04 AM

ओडिशा के भुवनेश्वर और दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा रहा है चंद्रग्रहण



 

17 Jul, 19 : 02:03 AM

देश भर में लोग चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया देख रहे हैं



 

17 Jul, 19 : 02:01 AM

दिल्ली में बादलों के कारण स्पष्ट नहीं दिख पा रहा चंद्रग्रहण

तस्वीर 1 बजकर 31 मिनट की है।



 

17 Jul, 19 : 01:46 AM

भारत में आंशिक चंद्रग्रहण शुरू

भारत में आशिंक चंद्रग्रहण देश में भर में देखा जा रहा है। हरिद्वार और प्रयागराज जैसी धर्मनगरियों में लोग नदी तटों पर जमा हुए हैं। कुछ इस अवसर पर पवित्र स्नान कर रहे हैं।

Web Title: Chandra Grahan 2019 Live Updates: Rare Moon Eclipse witnessed all over India & many countries

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे