AAP कार्यकर्ता के कमेंट पर भड़क उठीं अलका लांबा, की थप्पड़ मारने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 12:38 IST2020-02-08T11:43:49+5:302020-02-08T12:38:00+5:30

बहस बढ़ने के बाद दोनों के बीच नोकझोक हुई। इसके बाद अलका लांबा ने आप  कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

Chandni Chowk constituency Alka Lamba slapped an Aam Aadmi Party worker video viral | AAP कार्यकर्ता के कमेंट पर भड़क उठीं अलका लांबा, की थप्पड़ मारने की कोशिश

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsअलका लांबा ने आप  कार्यकर्ता पर आरोप लगाया कि उसने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की, जिसके बाद उन्होंने उसे थप्पड़ लगाया

दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  अलका लांबाआम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता के साथ बहस करती दिखाई दे रही है। बहस बढ़ने के बाद दोनों के बीच नोकझोक हुई। इसके बाद अलका लांबा ने आप  कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। विवाद को बढ़ता देख आस-पास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे।

यह घटना चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 की है। अलका लांबा ने आप  कार्यकर्ता पर आरोप लगाया कि उसने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की, जिसके बाद उन्होंने उसे थप्पड़ लगाया। बता दें कि अलका लांबा के थप्पड़ मारने के बाद वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

pic.twitter.com/1EZSYGwJaA

— Deep Halder (@deepscribble) February 8, 2020 ">


बता दें कि अलका लांबा को चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया गया है जहां से वह पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही थी। अलका लांबा पहली बार दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक के रुप में चुना गया था। उन्होंने 1994 अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। अलका लांबा ने 1995 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट का चुनाव जीता था।


 

Web Title: Chandni Chowk constituency Alka Lamba slapped an Aam Aadmi Party worker video viral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे