लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ के मशहूर 'लंगर बाबा' जगदीश लाल आहूजा का निधन

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 नवंबर दो दशक से अधिक समय से पीजीआईएमईआर अस्पताल के बाहर प्रतिदिन मरीजों और उनके परिचारकों को मुफ्त भोजन परोसने वाले 'लंगर बाबा' के नाम से मशहूर पद्मश्री से सम्मानित जगदीश लाल आहूजा का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कई अन्य नेताओं ने आहूजा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

दो दशकों से अधिक समय तक उन्होंने चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर के बाहर और बाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32 के बाहर मुफ्त भोजन (लंगर) परोसा। वह इन सभी वर्षों के दौरान एक दिन का भी ब्रेक लिए बिना रोजाना लगभग 2,500 लोगों को खाना खिला रहे थे।

पीजीआईएमईआर के एक प्रवक्ता ने कहा कि आहूजा को पीजीआईएमईआर परिसर के बाहर लाखों लोगों को भोजन कराने के उनके असाधारण उदार भाव तथा उनके प्यारे और मानवीय व्यक्तित्व के लिए याद किया जाएगा।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘पीजीआईएमईआर लंगर बाबा की उदारता और 'सेवा करने की भावना' को सलाम करता है।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘महान सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध परोपकारी पद्म श्री जगदीश लाल आहूजा, जिन्हें ‘लंगर बाबा’ के नाम से जाना जाता है, के निधन पर मेरी गहरी संवेदना है। पीजीआईएमईआर में गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन और दवाएं उपलब्ध कराने का उनका निस्वार्थ भाव दूसरों को इस तरह की महान सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। ’’

गौरतलब है कि 1947 में देश के बंटवारे के समय आहूजा का परिवार पाकिस्तान के पेशावर से भारत आ गया था। कई सालों के बाद उनका परिवार चंडीगढ़ में बस गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट