लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ पुलिस ने किसान नेता लाखा सिधाना के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: June 27, 2021 18:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जुलाई गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा वांछित कथित तौर पर गैंगस्टर से कार्यकर्ता बने लाखा सिधाना और कई अन्य किसान नेताओं के खिलाफ शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस ने एक विरोध मार्च के दौरान दंगों समेत कई ओरोपों में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने रविवार को कहा कि सेक्टर-3, सेक्टर-17 और सेक्टर-36 पुलिस थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

पुलिस ने सिधाना, बलदेव सिंह सिरसा समेत कई किसान नेताओं और उनके समर्थकों के खिलाफ दंगा करने, लोक सेवकों पर हमला करने और लोकसेवकों को दायित्व निर्वहन से रोकने समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल के निवास की तरफ जाने की कोशिश के दौरान चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पुलिस बैरीकेड तोड़ दिए थे। चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये पानी की बौछार का इस्तेमाल किया था।

प्रदर्शन के दौरान लाखा सिधाना को भी देखा गया था। किसानों ने यहां पंजाब और हरियाणा राजभवन की तरफ जाने की योजना बनाई थी और उनका केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जून को किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने के अवसर पर एक ज्ञापन सौंपने का इरादा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे