चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव शुक्रवार को

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:25 IST2021-12-23T22:25:13+5:302021-12-23T22:25:13+5:30

Chandigarh Municipal Corporation elections on Friday | चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव शुक्रवार को

चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव शुक्रवार को

चंडीगढ़, 23 दिसंबर चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव शुक्रवार को होगा। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के लिए सुरक्षा समेत सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

चुनाव के लिए तीन लाख महिलाओं समेत करीब 6.3 लाख मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

वार्ड की संख्या 2016 में 26 थी जो अब बढ़कर 35 हो गई है और 694 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लागू करने के लिए 3,000 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर होंगे।

मतदान का समय सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। चुनावी मैदान में 203 उम्मीदवार हैं। मतगणना 27 दिसंबर को होगी।

मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता रहा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। वर्तमान में निगम में भाजपा का बहुमत है। निगम के अंतिम चुनाव में भाजपा ने 20 सीटें और शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस केवल चार सीटें जीत पाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chandigarh Municipal Corporation elections on Friday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे