चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 'आप' ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका; आप उम्मीदवार ने भाजपा मेयर को हराया, 7 सीटों पर दर्ज की जीत

By अनिल शर्मा | Updated: December 27, 2021 11:39 IST2021-12-27T11:35:49+5:302021-12-27T11:39:00+5:30

अधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई। यहां शुक्रवार को हुए चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वार्डों की संख्या 2016 में 26 से बढ़कर अब 35 हो गई है।

Chandigarh Municipal Corp poll results Aam Aadmi Party wins in 7 wards leading on 3 BJP wins in 4 wards Congress wins 4 wards | चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 'आप' ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका; आप उम्मीदवार ने भाजपा मेयर को हराया, 7 सीटों पर दर्ज की जीत

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 'आप' ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका; आप उम्मीदवार ने भाजपा मेयर को हराया, 7 सीटों पर दर्ज की जीत

Highlightsवार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को हरा दिया है इस तरह आप ने 7 और बीजेपी-कांग्रेस ने 4-4 सीटें जीतीं हैं

चंडीगढ़ःचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है और परिणाम सोमवार दोपहर तक घोषित होने की उम्मीद है। इस बीच खबर है कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। AAP के उम्मीदवार ने चंडीगढ़ के बीजेपी पार्टी के मेयर को करारी शिकस्त दी है। वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को हरा दिया है। इस तरह आप ने 7 और बीजेपी-कांग्रेस ने 4-4 सीटें जीतीं हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई। यहां शुक्रवार को हुए चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वार्डों की संख्या 2016 में 26 से बढ़कर अब 35 हो गई है। परंपरागत रूप से, हर पांच साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

मौजूदा नगर निकाय में भाजपा के पास बहुमत है। पिछले नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थी और इसकी भूतपूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थी। भाजपा ने पिछले पांच वर्षों की अपनी “उपलब्धियों” के सहारे चुनाव लड़ा है जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और "स्वच्छ सर्वेक्षण" (स्वच्छता के लिए एक रैंकिंग) रैंकिंग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की। दोनों दलों ने भाजपा को दादुमाजरा कूड़ा भंडारण स्थल की समस्या न सुलझाने और आवश्यक सामग्रियों की कीमतें बढ़ने को लेकर भी घेरा है। 

Web Title: Chandigarh Municipal Corp poll results Aam Aadmi Party wins in 7 wards leading on 3 BJP wins in 4 wards Congress wins 4 wards

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे