Chandigarh MC Poll Results 2021: आप ने भाजपा और कांग्रेस को दिया झटका, 14 सीट पर कब्जा, जानें बीजेपी और अन्य दल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2021 15:19 IST2021-12-27T15:17:56+5:302021-12-27T15:19:13+5:30

Chandigarh MC Poll Results 2021: नगर निगम के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए थे। वार्डों की संख्या 2016 में 26 थी, जो बढ़कर अब 35 हो गई है।

Chandigarh MC Poll Results 2021 results Aam Aadmi Party wins in 14, BJP 12, Congress 8, Shiromani Akali Dal wins in 1 ward | Chandigarh MC Poll Results 2021: आप ने भाजपा और कांग्रेस को दिया झटका, 14 सीट पर कब्जा, जानें बीजेपी और अन्य दल का हाल

रविकांत शर्मा दमनप्रीत सिंह से अपनी सीट वार्ड संख्या 17 पर 828 मतों के अंतर से हार गए।

Highlightsनगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था।मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह के हाथों हार मिली है।

Chandigarh MC Poll Results 2021: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 14 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। 12 वार्डों में भाजपा, 8 वार्डों में कांग्रेस और 1 वार्ड में शिरोमणि अकाली दल की जीत दर्ज की है। 

दिल्ली में आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मैं आप और अरविंद केजरीवाल की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी जैसी छोटी और ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म है। 

नगर निगम के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए थे। वार्डों की संख्या 2016 में 26 थी, जो बढ़कर अब 35 हो गई है। परंपरागत रूप से, हर पांच साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था।

 

आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है।" चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह के हाथों हार मिली है।

रविकांत शर्मा दमनप्रीत सिंह से अपनी सीट वार्ड संख्या 17 पर 828 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व महापौर एवं भाजपा उम्मीदवार दवेश मौदगिल वार्ड संख्या 21 से आप के जसबीर से 939 मतों से हार गए। मौजूदा नगर निकाय में भाजपा के पास बहुमत है। पिछले नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थीं और इसकी भूतपूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थीं। 

Web Title: Chandigarh MC Poll Results 2021 results Aam Aadmi Party wins in 14, BJP 12, Congress 8, Shiromani Akali Dal wins in 1 ward

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे