लाइव न्यूज़ :

Chandigarh MC Poll Results 2021: बीजेपी महापौर रविकांत शर्मा हारे, 29 सीटों के नतीजे घोषित, 13 पर आप का कब्जा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2021 14:13 IST

Chandigarh MC Poll Results 2021:  नगर निगम के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वार्डों की संख्या 2016 में 26 थी जो बढ़कर अब 35 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवार्ड संख्या 17 से 828 मतों के अंतर से हार गए। वार्ड संख्या 21 से आप के जसबीर से 939 मतों से हार गए।आम आदमी पार्टी, जो पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ रही है।

Chandigarh MC Poll Results 2021: आप ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा के मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आप उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह ने हरा दिया है। 29 सीट में से आप ने 13 सीट पर कब्जा कर लिया है। भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है।

रविकांत शर्मा अपनी सीट दमनप्रीत सिंह से वार्ड संख्या 17 से 828 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व मेयर और भाजपा उम्मीदवार दवेश मौदगिल वार्ड संख्या 21 से आप के जसबीर से 939 मतों से हार गए। आम आदमी पार्टी, जो पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ रही है।

हर पांच साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के प्रवेश ने इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। नगर निगम चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना जारी है और परिणाम सोमवार दोपहर तक घोषित होने की उम्मीद है।

मौजूदा नगर निकाय में भाजपा के पास बहुमत है। पिछले नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थीं और इसकी भूतपूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थीं।

भाजपा ने पिछले पांच वर्षों की अपनी “उपलब्धियों” के सहारे चुनाव लड़ा है जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और "स्वच्छ सर्वेक्षण" (स्वच्छता के लिए एक रैंकिंग) रैंकिंग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की।

टॅग्स :चंडीगढ़Aam Aadmi Partyकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos