Chandigarh MC Poll Results 2021: बीजेपी महापौर रविकांत शर्मा हारे, 29 सीटों के नतीजे घोषित, 13 पर आप का कब्जा
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2021 14:13 IST2021-12-27T14:12:21+5:302021-12-27T14:13:14+5:30
Chandigarh MC Poll Results 2021: नगर निगम के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वार्डों की संख्या 2016 में 26 थी जो बढ़कर अब 35 हो गई है।

नगर निगम चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना जारी है और परिणाम सोमवार दोपहर तक घोषित होने की उम्मीद है।
Chandigarh MC Poll Results 2021: आप ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा के मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आप उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह ने हरा दिया है। 29 सीट में से आप ने 13 सीट पर कब्जा कर लिया है। भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है।
रविकांत शर्मा अपनी सीट दमनप्रीत सिंह से वार्ड संख्या 17 से 828 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व मेयर और भाजपा उम्मीदवार दवेश मौदगिल वार्ड संख्या 21 से आप के जसबीर से 939 मतों से हार गए। आम आदमी पार्टी, जो पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ रही है।
हर पांच साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के प्रवेश ने इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। नगर निगम चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना जारी है और परिणाम सोमवार दोपहर तक घोषित होने की उम्मीद है।
मौजूदा नगर निकाय में भाजपा के पास बहुमत है। पिछले नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थीं और इसकी भूतपूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थीं।
भाजपा ने पिछले पांच वर्षों की अपनी “उपलब्धियों” के सहारे चुनाव लड़ा है जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और "स्वच्छ सर्वेक्षण" (स्वच्छता के लिए एक रैंकिंग) रैंकिंग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की।