Chandigarh Mayor Polls 2025: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा का परचम, हरप्रीत कौर बबला 19 वोटों से जीतीं
By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2025 14:13 IST2025-01-30T13:54:23+5:302025-01-30T14:13:33+5:30
दूसरी बार पार्षद बनीं भाजपा की हरप्रीत बबला एक सेवानिवृत्त सेना कर्नल की बेटी हैं और उनकी शादी पूर्व पार्षद देविंदर सिंह बबला से हुई है, जो पहले कांग्रेस में थे।

Chandigarh Mayor Polls 2025: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा का परचम, हरप्रीत कौर बबला 19 वोटों से जीतीं
Chandigarh Mayor Polls 2025:भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) गठबंधन को हराकर चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2025 जीत लिया है। भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर चुनी गईं। चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सदस्य हैं। खास बात यह है कि चंडीगढ़ के सांसद को पदेन सदस्य के तौर पर वोटिंग का अधिकार भी है। मनीष तिवारी चंडीगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। मेयर के चुनाव के लिए मतदान सुबह 11:20 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:19 बजे खत्म हुआ।
मतदान से पहले 35 सदस्यीय सदन में आप-कांग्रेस गठबंधन के पास 19 पार्षद थे - आप के 13 और कांग्रेस के छह वोट, जबकि भाजपा के पास 16 वोट थे। लेकिन बबला को 19 वोट मिले, जबकि कांग्रेस-आप उम्मीदवार प्रेम लता को सिर्फ़ 17 वोट ही मिले। इस बीच, कथित तौर पर तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की।
इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस पार्षद गुरबक्श रावत भाजपा में शामिल हो गए। मतदान गुप्त मतदान के माध्यम से हुआ। मनोनीत पार्षद रमणीक सिंह बेदी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जयश्री ठाकुर को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
#WATCH | BJP candidate Harpreet Kaur Babla wins the Chandigarh Mayor elections. pic.twitter.com/B4CcRqL8Yk
— ANI (@ANI) January 30, 2025
भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ नगर निगम की नई महापौर चुनी गईं। हरप्रीत ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रेम लता को हराया...#bjp#AamAadmiParty#chandigarhmayor— satish singh (@satish81) January 30, 2025
कौन हैं हरप्रीत कौर बबला?
दूसरी बार पार्षद बनीं भाजपा की हरप्रीत बबला एक सेवानिवृत्त सेना कर्नल की बेटी हैं और उनकी शादी पूर्व पार्षद देविंदर सिंह बबला से हुई है, जो पहले कांग्रेस में थे।