लाइव न्यूज़ :

Chandigarh Mayor Election 2022: भाजपा की सरबजीत कौर बनी चंडीगढ़ की मेयर, AAP की अंजू कात्या को एक वोट से हराया

By रुस्तम राणा | Updated: January 8, 2022 18:58 IST

चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में कुल 28 वोट पड़े। जहां बीजेपी को 14 वोट हासिल हुए, जबकि 13 वोट आम आदमी पार्टी को 13 वोट हासिल हुए। जबकि पीठासीन अधिकारी के द्वारा एक वोट को इनवैलिड कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 28 वोटों में सरबजीत कौर को मिले 14 वोट नतीजे आने के बाद AAP ने किया हंगामा, पक्षपात का लगाया आरोप

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की सरबजीत कौर ढिल्लों शनिवार को आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल को एक वोट से हराकर चंडीगढ़ की नई मेयर चुनी गईं। 35 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के सात पार्षद और शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र सदस्य ने चंडीगढ़ नगर निगम (एमसी) के मेयर चुनाव में मतदान से परहेज किया। 

सरबजीत कौर को मिले कुल 14 वोट 

चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में कुल 28 वोट पड़े। जहां बीजेपी को 14 वोट हासिल हुए, जबकि 13 वोट आम आदमी पार्टी को 13 वोट हासिल हुए। जबकि पीठासीन अधिकारी के द्वारा एक वोट को इनवैलिड कर दिया गया। चंडीगढ़ में बड़ी पार्टी होने के बावजूद आम आदमी पार्टी  मेयर का चुनाव नहीं जीत सकी। चुनाव के नतीजे के बाद आम आदमी पार्टी ने पीठासीन अधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। 

बीजेपी के दलीप शर्मा बने डिप्टी मेयर

वार्ड नंबर छह से पार्षद सरबजीत कौर ढिल्लों पूर्व पार्षद जगतार सिंह ढिल्लों की पत्नी हैं और मनीमाजरा में रहती हैं। उन्होंने बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ाई की है। अपने पति का वार्ड एक महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। वहीं बीजेपी के दलीप शर्मा ने आप की प्रेम लता को हराकर सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीता। शर्मा को पड़े 28 वोटों में से 15 और लता को 13 वोट ही मिल सके।  

पिछले वर्ष 24 दिसंबर को हुए थे चंडीगढ़ के निकाय चुनाव

आपको बता दें कि 24 दिसंबर को हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14, बीजेपी को 12, कांग्रेस को 8 और अकाली दल को एक सीट मिली थी। वहीं चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष देविंदर बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला के बीजेपी में शामिल होने से सदन में उसके वोटों की संख्या 14 हो गई। इसके साथ ही बीजेपी के पास एक और वोट शहर की सांसद किरण खेर का भी है।

टॅग्स :BJPChandigarhAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया