लाइव न्यूज़ :

हिमाचलः भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, वाहनों की लग गई लंबी कतारें

By वैशाली कुमारी | Updated: July 19, 2021 18:40 IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह के पास बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के कारण चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभूस्खलन के कारण चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।मंडी और कुल्लू वाया कटौला के बीच का वैकल्पिक मार्ग भी भूस्खलन की वजह से बंद है।चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह के पास बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के कारण चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। मंडी और कुल्लू वाया कटौला के बीच का वैकल्पिक मार्ग भी भूस्खलन की वजह से बंद है।

जिले में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है जिसके चलते कई इलाकों से भूस्खलन की खबरें भी सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले 6-7 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कांगड़ा सहित राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। 

हिमाचल प्रदेश मौसम कार्यालय ने शनिवार को मैदानी, निचली पहाड़ियों और मध्य पहाड़ियों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया  था। वहीं 18 से 20 जुलाई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले हफ्ते धर्मशाला में बादल फटने के कारण मैक्लोडगंज के भागसू क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिससे संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ था। मौजूदा हालात को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह धर्मशाला के हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हिमाचल प्रदेश सरकार को हर मुमकिन मदद पहुंचाई जाएगी। 

प्रधान मंत्री ने कहा, 'हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारी राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।'

मौसम केंद्र ने कहा कि शाहपुर में 35 मिमी, मालन में 29 मिलियन, गुलेर और बार्थिन में 12-12 मिमी, और पिडाना, डलहौजी और टिसो में 10 मिमी बारिश हुई।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमानसूनचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?