चंडीगढ़ प्रशासन ने 'ओमीक्रोन' पर अफवाहों को खारिज किया, कहा-अभी तक कोई मामला नहीं
By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:42 IST2021-11-29T19:42:50+5:302021-11-29T19:42:50+5:30

चंडीगढ़ प्रशासन ने 'ओमीक्रोन' पर अफवाहों को खारिज किया, कहा-अभी तक कोई मामला नहीं
चंडीगढ़, 29 नवंबर दक्षिण अफ्रीका से लौटे चंडीगढ़ निवासी 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गृह-पृथक-वास में रखा गया है। इसके साथ ही यहां के अधिकारियों ने सोमवार को इन "अफवाहों" को खारिज किया कि शहर में कोई व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है।
आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘सेक्टर 36 निवासी 39 वर्षीय एक पुरुष 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उसका आरटी-पीसीआर निगेटिव था। चंडीगढ़ पहुंचने पर उसे घर में पृथक रखा गया है।’’
इसमें कहा गया कि 29 नवंबर को एक और आरटी-पीसीबार जांच की गई है।
पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सामने आए नए स्वरूप बी.1.1.529 (ओमीक्रोन) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता बढ़ाने वाले वायरस स्वरूपों की श्रेणी में रखा है।
बयान में कहा गया कि यहां "अफवाहें" हैं कि दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। इसमें कहा गया, ‘‘स्पष्ट किया जाता है कि चंडीगढ़ में ऐसा कोई मामला नहीं है।’’
कोरोना वायरस के नए स्वरूप से उत्पन्न चिंताओं के बीच, चंडीगढ़ प्रशासन ने विदेश से लौटने वाले लोगों की निगरानी बढ़ा दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।