लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड-19 कर्फ्यू पाबंदियां एक सप्ताह के लिए बढ़ायीं

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 मई चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को सप्ताहांत कर्फ्यू 25 मई तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया।

केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन ने कहा कि वह सप्ताहांत कर्फ्यू बढ़ा रहा है ताकि कोविड-19 के मामलों में आयी कमी बेकार न जाए।

एक अधिकारी ने कोविड-19 समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ विभिन्न मंचों पर तथा चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ सघन चर्चा के बाद यह तय किया गया कि कोरोना कर्फ्यू के तहत लगायी गयी पाबंदियां एक और सप्ताह के लिए रहनी चाहिए, यह 25 मई सुबह पांच बजे तक रहेगी ताकि आंकड़ों में आयी कमी बेकार न हो जाए। ’’

पिछले सप्ताह सोमवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू और सप्ताहांत कर्फ्यू पाबंदियां शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक और सप्ताह के लिए बढ़ाने का फैसला किया था।

पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आयी है। शहर में शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू है। सप्ताहांत कर्फ्यू शनिवार सुबह पांच बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक रहता है।

बैठक के दौरान प्रशासक वी पी सिंह बदनौर ने उपायुक्त को विभिन्न व्यापारी, बाजार एवं औद्योगिक संघों से उनकी राय जानने के लिए उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने तथा उन्हें लॉकडाउन से हुए घाटे के सिलसिले में राहत के संबंध में सुझाव लेने को कहा है।

उन्होंने चिकित्सा संस्थनों में ऑक्सीजन ऑडिट पर खुशी जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र