लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ प्रशासन ने पटाखों की बिक्री, इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रदूषित वातावरण के कारण कोविड-19 के प्रसार के जोखिम को रोकने के लिये किसी भी तरह के पटाखे की बिक्री व इस्तेमाल पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। आदेश में कहा गया कि स्वास्थ्य, पर्यावरण विशेषज्ञों व अन्य हितधारकों से व्यापक विचार-विर्मश के बाद यह फैसला लिया गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘पटाखों के कारण विषाक्त वायु के बढ़ने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों की आशंका के मद्देनजर यह फैसला किया गया है, इसलिये इस त्योहारी मौसम में लोगों को पटाखों के इस्तेमाल से निश्चित रूप से बचना चाहिए।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह फैसला कोविड की मौजूदा स्थिति, राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मद्देनजर लिया गया है।’’ इस आदेश की किसी भी तरह से अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र