लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ प्रशासन ने 19 जुलाई से नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को खोलने की इजाज़त दी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 जुलाई केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि 19 जुलाई से नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल फिर से खुल सकते हैं और सिनेमा हॉल और स्पा 50 फीसदी क्षमता के साथ चल सकते हैं।

प्रशासन ने कहा कि कोचिंग संस्थानों को भी 19 जुलाई से खोलने की इजाज़त दी गई है, बशर्ते सभी पात्र छात्रों और स्टाफ ने कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ली हो।

एक आधिकारिक बयान में यहां बताया गया कि स्कूल 19 जुलाई से नौवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के लिए खुल जाएंगे, लेकिन माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मंजूरी देनी होगी। उसमें कहा गया है कि ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी। चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई कोविड समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया है।

बयान के मुताबिक, शादियों जैसे सामाजिक समारोहों में मेहमानों की संख्या बढ़ाकर 200 या बैंक्वेट हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, कर दी गई है।

उसके मुताबिक, होटल या बैंक्वेट हॉल के सभी वयस्क कर्मी कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लगवाएं या उनके पास आरटी पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट हो, जो 72 घंटे से ज्यादा पहले की न हो।

प्रशासन ने रॉक गार्डन और संग्रहालयों को फिर से खोलने की अनुमति दी, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos