लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए जीत की संभावना ही एकमात्र मानदंड : सिद्धू

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 नवंबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को यहां पार्टी के राज्य कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया और कहा कि राज्य विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चयन के लिए जीत की संभावना ही एकमात्र मानदंड होगा और मौजूदा विधायक होना उम्मीदवारी की गारंटी नहीं है।

इससे पहले सिद्धू ने शर्त रखी थी कि जिस दिन नए महाधिवक्ता की नियुक्ति की जाएगी और नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग से पैनल आएगा, उसके बाद ही वह कार्यभार संभालेंगे।

सिद्धू ने इससे पहले इन पदों पर हुई नियुक्तियों पर आपत्ति जताते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पंजाब सरकार ने इस महीने की शुरुआत में महाधिवक्ता ए पी एस देओल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

सिद्धू के साथ कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी थे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट है। सिद्धू ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की जीतने की संभावना ही योग्यता होगी। उन्होंने कहा, "हम मानदंडों से कोई समझौता नहीं करेंगे।"

सिद्धू ने कहा कि इस बात की गारंटी नहीं होगी कि एक बार कोई व्यक्ति विधायक बन गया तो चुनाव लड़ने के लिए उन्हें फिर से टिकट मिल जाएगा। उन्होंने कहा, "पार्टी फैसला करेगी, सर्वेक्षण कराया जाएगा, आलाकमान फैसला करेगा। हमारे पास एक बहुत ही अच्छी लोकतांत्रिक प्रणाली है, जो उम्मीदवारों के बारे में फैसला करेगी लेकिन मानदंड योग्यता है।"

चुनाव के लिए किसी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर चौधरी ने कहा कि इस समय गठबंधन के बारे में कोई बातचीत नहीं हो रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी समान विचारधारा वाली पार्टियों पर विचार कर सकती है, जिनके पास पंजाब और पंजाबियत को आगे ले जाने की दृष्टि है।

चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे गए एक सवाल पर, चौधरी ने स्पष्ट जवाब देने से परहेज करते हुए कहा कि उनके लिए पंजाब का हर व्यक्ति मुख्यमंत्री का चेहरा है।

चौधरी ने कहा कि सिद्धू के नेतृत्व में पार्टी की राज्य इकाई और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब को आगे ले जाएगी।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब को आर्थिक संकट से उबारने के लिए पार्टी एक ठोस योजना लेकर आएगी। उन्होंने कहा, "आय बढ़ा कर अवसर पैदा करने होंगे।’’

सिद्धू ने स्पष्ट रूप से खुद को और चन्नी को रथ का दो पहिया बताया और जोर दिया कि एक भी पहिया के गायब होने पर रथ को नहीं चलाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग