इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफा

By भाषा | Updated: January 2, 2020 11:07 IST2020-01-02T11:07:21+5:302020-01-02T11:07:21+5:30

वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हंगलू ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।  

Chancellor of Allahabad University resigns over allegations of corruption | इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफा

Highlightsहंगलू को पिछले सप्ताह राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी तलब किया था। इनके खिलाफ छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति रतन लाल हंगलू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। हंगलू वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर 2016 से निगरानी में थे।

उन्हें यौन उत्पीड़न की शिकायतों को उपयुक्त ढंग से नहीं निपटाने और छात्राओं के लिए शिकायत निवारण प्रणाली की कमी को लेकर पिछले सप्ताह राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी तलब किया था।

सूत्रों ने बताया कि हंगलू ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।  

English summary :
Chancellor of Allahabad University resigns over allegations of corruption


Web Title: Chancellor of Allahabad University resigns over allegations of corruption

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे