ओडिशा में बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: December 25, 2021 19:56 IST2021-12-25T19:56:35+5:302021-12-25T19:56:35+5:30

Chance of rain in Odisha | ओडिशा में बारिश की संभावना

ओडिशा में बारिश की संभावना

भुवनेश्वर, 25 दिसंबर ओडिशा के पिछले सप्ताह शीत लहर की चपेट में आने के बाद अब राज्य में अगले कुछ दिनों में बारिश की वजह से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बुलेटिन में बताया कि ओडिशा में कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। छह इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

बुलेटिन के अनुसार, सुंदरगढ़ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस जबकि कंधमाल जिले के फूलबनी और दरिंगबाड़ी में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा।

बुलेटिन में बताया गया कि सोमवार सुबह से 24 घंटे के दौरान सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, क्योंझर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार का अनुमान है।

इसके बाद, मंगलवार सुबह से भी 24 घंटे के दौरान बरगढ़, सुंदरगढ़, क्योंझर, संबलपुर, देवगढ़, मयूरभंज, बालासोर, अंगुल, ढेंकनाल, जाजपुर और भद्रक जिलों में बारिश की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chance of rain in Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे