दिल्ली में बारिश की संभावना: आईएमडी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 10:18 IST2021-07-26T10:18:28+5:302021-07-26T10:18:28+5:30

Chance of rain in Delhi: IMD | दिल्ली में बारिश की संभावना: आईएमडी

दिल्ली में बारिश की संभावना: आईएमडी

नयी दिल्ली, 26 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के निवासी सोमवार सुबह जागे तो देखा कि आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उसने दिन में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताते हुए कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विभाग के मुताबिक साक्षेपिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढे आठ बजे 77 फीसदी था। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार का दिन उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

आईएमडी ने रविवार को दिल्ली में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था और आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और शाम में मध्यम स्तर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया था। विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chance of rain in Delhi: IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे