अंडमान निकोबार में 31 मार्च से दो अप्रैल तक बारिश होने की संभावना

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:42 IST2021-03-31T17:42:15+5:302021-03-31T17:42:15+5:30

Chance of rain in Andaman and Nicobar from 31 March to 2 April | अंडमान निकोबार में 31 मार्च से दो अप्रैल तक बारिश होने की संभावना

अंडमान निकोबार में 31 मार्च से दो अप्रैल तक बारिश होने की संभावना

नयी दिल्ली, 31 मार्च भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि कम दबाव के क्षेत्र के कारण अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 31 मार्च से दो अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।

इसने कहा कि एक चक्रवाती प्रवाह के चलते दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पास के दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

मानसून से पहले के दिनों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर चक्रवाती प्रवाह का बनना एक सामान्य घटनाक्रम है।

मौसम विभाग ने कहा है कि इसके प्रभाव के चलते अंडमान निकाबोर द्वीपसमूह में 31 मार्च से दो अप्रैल तक गरज के साथ व्यापक बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विभाग ने मछुआरों से कहा है कि वे इस दौरान संबंधित सागर क्षेत्रों में जाने से बचें।

इस स्थिति के चलते असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है तथा अरुणाचल प्रदेश में 31 मार्च से एक अप्रैल तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि इसकी वजह से दक्षिणी असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में भूस्खलन और निचले इलाकों के जलमग्न होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chance of rain in Andaman and Nicobar from 31 March to 2 April

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे