लाइव न्यूज़ :

चंपत राय ने राम मंदिर के बहाने सोनिया गांधी की नागरिकता का मुद्दा छेड़ा

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:29 IST

Open in App

प्रयागराज, 23 जनवरी विश्व हिंदू परिषद (विहिप)के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में राम मंदिर के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नागरिकता का मुद्दा छेड़ते हुए कहा कि नागरिकता कोई भी प्राप्त कर सकता है, नागरिकता बदली जा सकती है, छोड़ी जा सकती है, लेकिन यहां जन्मे लोग, भारत मां के पुत्र हैं और कोई भी अपनी मां को कैसे छोड़ सकता है।

विहिप उपाध्यक्ष ने शनिवार को अलोपीबाग स्थित जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती के आश्रम में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि आयोजन को संबोधित करते हुए कहा, “राम मंदिर भारत मां के पुत्रों के पुरुषार्थ से बनना चाहिए। हमारे यहां नागरिक नहीं होते, बल्कि हमारे यहां तो सभी (भारत मां के) पुत्र हैं। सोनिया गांधी नागरिक हैं। फार्म भरकर सरकार द्वारा निर्धारित पैसा जमा करके व्यक्ति नागरिक बन जाता है।”

उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में जन भागीदारी के लिए श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान चला रहा है और इसी कड़ी में प्रयागराज में शनिवार को यह आयोजन किया गया।

विहिप उपाध्यक्ष ने कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद यह ऐतिहासिक मंदिर बनने जा रहा है; आपके योगदान से इस मंदिर का निर्माण होने पर आने वाली पीढ़ियां गर्व से कहेंगी कि उनके पूर्वजों का इस मंदिर में योगदान है; इस मंदिर का निर्माण 36 से 39 महीने में पूरा हो जाएगा, वास्तव में पांच महीने तो इस मंदिर के लिए नींव आदि के वैज्ञानिक परीक्षण, अध्ययन आदि होता रहा।

उन्होंने कहा कि लोगों से इस मंदिर निर्माण के लिए स्वैच्छिक योगदान का अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में बिड़ला घराने ने अनेकों भव्य मंदिर बनवाए जिन्हें बिड़ला मंदिर के नाम से जाना जाता है, लेकिन श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाला मंदिर जन-जन का मंदिर होगा; आने वाली पीढ़ियां इस बात का गर्व कर सकेंगी कि इस मंदिर में उनके पूर्वजों का भी योगदान है।

उप मुख्यमंत्री ने अपने 30 महीने का वेतन (11 लाख रुपये) राम मंदिर निर्माण के लिए अंशदान किया। इसके अलावा, मौर्य ने अपने विभाग- लोक निर्माण विभाग- के अधिकारियों द्वारा किए गए अंशदान (एक करोड़, एक लाख रुपये) का चेक ट्रस्ट के महासचिव को भेंट किया।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख रहे दिवंगत अशोक सिंघल को स्मरण करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंघल जी ने पूरी दुनिया में हिंदुत्व की पताका फहराने का जो काम किया, उसके लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि साधु संतों के मार्गदर्शन में सिंघल जी ने राम मंदिर आंदोलन चलाया, आज वह स्वप्न पूरा होने जा रहा है।

कार्यक्रम में जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती के साथ ही फूलपुर से लोकसभा सदस्य केसरीदेवी पटेल, संघ के कई पदाधिकारी और विहिप के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर