लाइव न्यूज़ :

चमोली आपदा : लखीमपुर खीरी जिले के 34 लोग लापता

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:46 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी/लखनऊ (उत्तर प्रदेश), आठ फरवरी उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को आई विनाशकारी आपदा में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील के रहने वाले करीब 34 लोग लापता हैं।

सूत्रों के मुताबिक यह सभी लोग उत्तराखंड के तपोवन स्थित पनबिजली परियोजना में काम कर रहे थे। उनके लापता होने की खबर उनके परिजन को तब मिली जब आपदा से बचाए गए कुछ श्रमिकों ने उन्हें फोन करके इस बारे में बताया।

लापता लोगों के परिजन द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के मुताबिक निघासन तहसील के इच्छा नगर गांव के 15, भैरमपुर गांव के आठ, बाबू पुरवा गांव के चार, तिकोनिया गांव के तीन और भूलनपुर, काडिया, मिर्जापुर और सिंगाही गांव का निवासी एक-एक मजदूर इस आपदा में लापता हैं।

निघासन के उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने सोमवार को बताया कि प्रशासन इस वक्त आपदा में लापता हुए जिले के रहने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता। इसके लिए उत्तराखंड सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन गांवों के लोगों के लापता होने का दावा किया जा रहा है, वहां पड़ताल के लिए टीमें भेजी गई हैं।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक विजय ढुल्ल ने सोमवार को निघासन तहसील के संबंधित गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस बीच, प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के चमोली जिले में हुई आपदा में उत्तर प्रदेश के लापता व्यक्तियों के खोज बचाव तथा उनके परिवारों से बातचीत कराने के लिए राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश के लापता व्यक्तियों के परिजन गुमशुदा व्यक्ति का विवरण राहत हेल्पलाइन 1070 तथा व्हाट्सएप नंबर 9454411036 पर दर्ज करा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू