लाइव न्यूज़ :

पत्रकार नीतू सिंह को ‘चमेली देवी’ पुरस्कार

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च ‘द मीडिया फाउंडेशन’ ने वर्ष 2020 के लिए उत्कुष्ट महिला पत्रकार की श्रेणी में ‘गांव कनेक्शन’ की वरिष्ठ संवाददाता नीतू सिंह को ‘चमेली देवी’ पुरस्कार देने की शुक्रवार को घोषणा की।

फाउंडेशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लखनऊ निवासी हिंदी पत्रकार सिंह ने लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़े मुद्दों और भेदभाव पर काफी ध्यान केंद्रित किया है।

फाउंडेशन के प्रमुख हरीश खरे ने विज्ञप्ति में कहा कि सिंह को यह पुरस्कार यौन हिंसा से संबंधित 2020 में प्रकाशित उनकी खबरों के लिए दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन खबरों में दुष्कर्म पीड़िताओं की जिंदगी पर इस बर्बर कृत्य के प्रभाव पर आधारित एक समाचार श्रृंखला भी शामिल है।

खरे के मुताबिक, तीन सदस्यीय ज्यूरी ने सर्वसम्मति से सिंह का चयन किया और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के अंदरूनी इलाकों में रिपोर्टिंग के लिए उनकी प्रशंसा की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पुरस्कार शुक्रवार को वार्षिक बीजी वर्गीज स्मृति व्याख्यान के बाद दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह