लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की चुनौतियों से चिकित्सा बिरादरी के भीतर की ताकत सामने आयी : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियों से भारतीय चिकित्सा बिरादरी के भीतर की शक्तियां सामने आयीं।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कभी-कभी यह मानना कठिन होता है कि कोविड-19 के कारण अचानक पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए कितनी तेजी से चिकित्सा बिरादरी के सदस्य तैयार हो गए।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘प्रशंसनीय नतीजे इस तथ्य को साबित करते हैं कि आज के भारत में महामारी से निपटने के प्रभावी प्रबंधन का उदाहरण दूसरे देशों को दिया जा सकता है, जिन्हें चिकित्सा सुविधाओं के मामले में उन्नत माना जाता है और जिनके पास बेहतर संसाधन हैं।’’

जितेंद्र सिंह जाने-माने मधुमेह विशेषज्ञ (डायबिटोलॉजिस्ट) भी हैं।

कोविड-19 मरीजों की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले चिकित्सा पेशेवरों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर को मुश्किल घड़ी में देवता के समान माना जाता है और लोग ऐसा सोचते हैं कि डॉक्टर बीमार नहीं पड़ते । हालांकि सच यह है कि कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्सा पेशेवर खतरे को जानकर भी अपनी ड्यूटी से कभी पीछे नहीं हटे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नामी कोरोना योद्धा डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों को पुरस्कार भी दिए। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को कार्यक्रम में ‘‘लाइफटाइम अचीवमेंट’’ पुरस्कार दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू