लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:59 IST

Open in App

अयोध्या, 14 जुलाई राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बुधवार को परियोजना पर जारी कार्य प्रगति की समीक्षा की।

साथ ही उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों एवं अधिकारियों से मुलाकात की। मिश्रा तीन दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं।

मिश्रा ने मंदिर की नींव कार्य का निरीक्षण किया और फैजाबाद सर्किट हाउस में अयोध्या के आयुक्त एम पी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार के अलावा चपंत राय और अनिल मिश्रा के साथ ही मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान निर्माण कार्य करने वाली कंपनी लार्सन एंड टूब्रो और टाटा कंस्लटेंसी सर्विस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

अनिल मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि मंदिर की नींव का निर्माण कार्य अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर की नींव 50 फुट गहरी, 400 फुट लंबी और 300 फुट चौड़ी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र