लाइव न्यूज़ :

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने दक्षिण रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:47 IST

Open in App

चेन्नई, छह नवंबर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शनिवार को दक्षिण रेलवे का दौरा किया और इसके विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि शर्मा ने दक्षिण रेलवे मुख्यालय में एक समीक्षा बैठक की जिसमें बीजी मल्या, महाप्रबंधक (प्रभारी), दक्षिण रेलवे के विभागों के प्रधान प्रमुख तथा मंडल रेल प्रबंधक शामिल हुए।

इसमें कहा गया कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को दक्षिण रेलवे के विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में एक प्रस्तुति दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि शर्मा ने अपने संबोधन में दक्षिण रेलवे के प्रयासों की सराहना की और अधिकारियों को सुरक्षा एवं कर्मियों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने मान्यताप्राप्त संघ तथा कर्मियों और अधिकारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां