लाइव न्यूज़ :

बिहार में थम नहीं रहा है जहरीली शराब से मरने वालों का सिलसिला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2022 18:39 IST

बिहार के सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र स्थित हरदिया गांव जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की संदिग्ध मौत होने की खबर है।जबकि तीन अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीवान में कथिततौर पर शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है और कई बीमार बताये जा रहे हैंमृतकों में दरोगा राम, भीखम राम और अर्जुन राम शामिल हैं, वहीं प्रशासन इस मामले में खामोश हैनीतीश सरकार की सख्ती के बाद भी जहरीली शराब से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है

पटना: बिहार में सरकार की लाख सख्ती के बावजूद जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र स्थित हरदिया गांव जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की संदिग्ध मौत होने की खबर है।जबकि तीन अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें हुई है। हालांकि इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदिया गांव में देर रात से सुबह तक अचानक तीन लोगों की मौत तथा कई अन्‍य के बीमार हो जाने से हड़कम्‍प मच गया है।

घटना को लेकर परिजनों से लेकर पुलिस-प्रशासन तक कोई मुंह नहीं खोल रहा है। गांव में चर्चा है कि यह जहरीली शराब से मौत का मामला है।

इस मामले पर पुलिस- प्रशासन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। मृतकों में दरोगा राम, भीखम राम और अर्जुन राम शामिल हैं।चर्चाओं की मानें तो तीनों की मौत शराब पीने से हुई है।

गांव के लोगों के अनुसार गांव में कुछ अन्‍य लोग बीमार हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के परिजनों ने शव दाह संस्कार तक कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया