लाइव न्यूज़ :

चाईबासा : आम चुनने आयी छह साल की बच्ची की आठ और 10 साल की बहनों ने हत्या की

By भाषा | Updated: June 4, 2021 01:04 IST

Open in App

चाईबासा (झारखंड), तीन जून पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना के पाकुआबेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की शाम आम चुनने आई एक छह वर्षीय बच्ची की आम की रखवाली कर रही क्रमश: आठ एवं 10 वर्ष की दो सगी बहनों ने कथित रूप से गले में गमछे का फंदा लगाकर हत्या कर दी।

चाईबासा के सहायक पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि गांव के लोमगा बोदरा की दोनों लड़कियां आम के पेड़ की रखवाली कर रही थी, इसी बीच छह वर्षीय बच्ची भी वहां आम बिनने के लिए पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि सूचना के मुताबिक इससे नाराज आम की रखवाली कर रही दोनों बच्चियों ने गमछे से छह वर्षीय बच्ची का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चक्रधरपुर पुलिस दोनों बच्चियों को थाना ले आई है और उनसे पूछताछ कर रही है‌।

मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्ची की हत्या कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट