लाइव न्यूज़ :

चड्ढा ने भाजपा पर आप पार्षदों को रुपये देने की पेशकश करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह चंडीगढ़ से उनकी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने पाले में करने के वास्ते धन की पेशकश कर रही है।

आप नेता राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद यह आरोप लगाया। इस चुनाव में आप ने 35 में से 14 वार्ड और भाजपा ने 12 वार्ड में जीत हासिल की।

कांग्रेस ने आठ वार्ड में जबकि शिरोमणि अकाली दल ने एक वार्ड में जीत दर्ज की।

चड्ढा ने मंगलवार को यहां मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेताओं ने संपर्क किया है और यहां तक कि वे आप के विजयी उम्मीदवारों के घर भी गए हैं और उन्हें धन की पेशकश की है।

उन्होंने पार्षदों के नामों का खुलासा किए बिना दावा किया, ‘‘सोमवार की शाम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनमें से दो को 50 लाख रुपये की और एक को 75 लाख रुपये की पेशकश की गई थी।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘एहतियाती उपाय’’ के रूप में आप ने पार्टी के पार्षदों के आवास पर कैमरे लगाने का फैसला किया है और उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि भाजपा का कोई नेता उनसे संपर्क करता है तो बातचीत को रिकॉर्ड करें।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का कोई नेता आप पार्षदों से संपर्क करता है तो वे कैमरा फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक कर देंगे।

इस महीने की शुरुआत में भी, आप ने भाजपा पर पंजाब से उसके सांसदों को अपने पाले में करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। आप नेता एवं सांसद भगवंत मान ने दावा किया था कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने पर उन्हें पैसे और केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह की पेशकश की गई थी।

भाजपा ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल