लाइव न्यूज़ :

दिग्‍विजय सिंह के विधायक भाई ने सीएम कमलनाथ को बताया 'मजबूर सीएम', दिया ये विवादित बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2019 05:56 IST

गुना के चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह का यह बयान उस वक्त आया है जब प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच विधायकों को लेकर खींचातानी जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्‍मण सिंह मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह के भाई हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कमलनाथ मजबूत मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं न कि मजबूर मुख्यमंत्री की तरह काम करें।

गुना के चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और दिग्‍विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि मजबूर मुख्यमंत्री बनकर नहीं बल्कि मजबूर सीएम बनकर काम कीजिए। लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार चलाने में विश्वास रखें बल्कि बचाने में नहीं। अभी तक तो सीएम कमलनाथ सरकार बचाने की कोशिश में थे। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के गठन के 10 महीने बीतने के बावजूद सीएम कमलनाथ सिर्फ सरकार बची रहे इसी के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा, प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के 10 महीने बीतने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई काम देखने को नहीं मिला है। विधायक ने कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम चाहते हैं वर्तमान सरकार 5 साल तक चले, लेकिन सरकार चलेगी या नहीं इसका भरोसा करना मुश्किल है। 

बता दें कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, लेकिन पार्टी उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रही है। कुछ समय पहले वह प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिलने पहुंचे थे. लक्ष्मण सिंह का यह बयान उस वक्त आया है जब प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच विधायकों को लेकर खींचातानी जारी है।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया