लाइव न्यूज़ :

सीएफआई महासचिव रौफ शरीफ की पांच दिन की पुलिस हिरासत अवधि मंजूर

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:30 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 17 फरवरी जनपद की अपर जिला एवं सत्र अदालत (प्रथम) ने बुधवार को देशद्रोह, विदेशों से प्राप्त धन की मदद से दंगा भड़काने के प्रयास आदि आरोपों में केरल के एर्नाकुलम जेल से बी-वारण्ट पर लाए गए कैम्पस फ्रण्ट ऑफ इण्डिया (सीएफआई) के राष्ट्रीय महासचिव रौफ शरीफ को पांच दिन पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया, अक्तूबर, 2020 में यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार पीएफआई/सीएफआई के चार सदस्यों के साथी केए रौफ शरीफ को एसटीएफ के अनुरोध पर 18 फरवरी से 23 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

एसटीएफ के अधिकारी मुख्य आरोपी एवं षड्यंत्रकारी शरीफ से इस मामले में पूछताछ करेंगे। उनका मानना है कि हाथरस में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद शरीफ के साथी उसकी बनाई हुई योजना के अनुसार वहां साम्प्रदायिक द्वेष फैलाकर दंगा भड़काना चाहते थे। लेकिन खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उन्हें मांट टोल प्लाजा पर गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के उपाधीक्षक ने अदालत को बताया कि शरीफ द्वारा इस प्रकार के कामों के लिए विदेश से धन प्राप्त करने और इन लोगों के बैंक खातों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा करने के पुष्ता सुबूत उनको हाथ लगे हैं। जिसके लिए उससे आगे की पूछताछ किया जाना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos