लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सीईटी का आयोजन 28 और 29 अगस्त को

By भाषा | Updated: June 8, 2021 15:43 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ जून कर्नाटक में इंजीनियरिंग सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) का आयोजन 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा।

राज्य सरकार सीईटी के जरिए बीएससी डिग्री कोर्स में दाखिले पर भी विचार कर रही है। उपमुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सीईटी परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा। प्रत्येक विषय के लिए 60 अंक होंगे।’’

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए सीईटी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। पहले दिन 28 अगस्त को गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा होगी जबकि दूसरे दिन 29 अगस्त को भौतिकी और रसायन शास्त्र की परीक्षा होगी। सीईटी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो जाएगी। इसमें पीयूसी के अंकों की कोई भूमिका नहीं होगी।

नारायण ने कहा कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने होंगे। विज्ञान विषय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के बारे में जानकारी देते हुए नारायण ने कहा, ‘‘हम सीईटी के माध्यम से विज्ञान विषय के छात्रों को बीएससी डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने पर विचार कर रहे हैं। यदि ऐसा संभव होता है, तो इस वर्ष से इसे लागू कर दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि पीयूसी के द्वितीय वर्ष में दिए गए ग्रेस मार्क्स से संबंधित भ्रम के मद्देनजर कुछ छूट दी जा सकती है। कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए बिना परीक्षा के आयोजन के ही पीयूसी के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अगले स्तर पर प्रोन्नत करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं